सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर कोरोना महामारी में मृत लोगों को दें श्रद्धांजलि

रक्सौल। कोरोना महामारी के दूसरे लहर में अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों लोगों की जान चली गई। इस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर कोरोना महामारी में मृत लोगों को दें श्रद्धांजलि
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर कोरोना महामारी में मृत लोगों को दें श्रद्धांजलि

रक्सौल। कोरोना महामारी के दूसरे लहर में अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों लोगों की जान चली गई। इस महामारी ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोगों के मन में अपने स्वजनों के अंतिम यात्रा में शामिल होने की कसक अभी भी है। इस महामारी ने लोगों में ऐसा भय पैदा किया कि अपने लोगों के संक्रमित होने पर लोग दूर से ही हालचाल जानते रहे। इससे पहले अंतिम यात्रा में लोगों की हूजूम जाती थी। जो अब नहीं दिख रही है। वैसे लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दैनिक जागरण आगामी 14 जून को सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहा है। जिसमें सभी समुदाय के प्रबुद्ध लोग शामिल होकर कोरोना महामारी में असमय काल के गाल में समा गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही इलाजरत लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करेंगे। स्थानीय विधायक स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि दैनिक जागरण की यह पहल सराहनीय है। कोरोना महामारी में मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्म के लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दें। साथ ही इलाजरत लोगों के स्वस्थ्य होने की कामना करें। हिन्दू धर्म गुरू

पं. मनोरंजन तिवारी ने कहा कि शांति के लिए प्रार्थना आवश्यक है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए घर पर, दफ्तर में या व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने दो मिनट का मौन रखकर उन लोगों की आत्मा की शांति के लिए और जो उपचार में हैं,उनके स्वस्थ्य होने की कामना करें। यह पहल सराहनीय है। प्रबुद्ध नागरिक समाजसेवी महेश अग्रवाल, अध्यक्ष सीमा जागरण मंच ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर बहुत ही भयावह था। लोगों के मन में एक भय- सा दिख रहा था। इस दौरान मृत लोगों के अंतिम यात्रा में अधिकांश लोग नहीं पहुंच सके। वैसे लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दैनिक जागरण की पहल सर्व धर्म प्रार्थना सभा सराहनीय है। जिसमें शामिल होकर हमें अपनों को श्रद्धांजलि देना है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना है। व्यपारिक संगठन इंडो-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सर्वधर्म प्रार्थना में ससमय शामिल होने की अपील की।बताया कि आस्था और विश्वास के साथ हिन्दू, मुस्लिम सिख, ईसाई और बहाई धर्म के लोगों से श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने की अपील की। कहा कि दैनिक जागरण केवल अखबार ही नहीं, लोगों के सुख-दुख का सच्चा साथी है। शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. अनिल कुमार सिन्हा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ ने कहा कि समाचार से अलग हटकर देश के लोगों का ख्याल रखने वाला अखबार जागरण है। शिक्षक समुदाय समय पर इस श्रद्धजलि सभा में भाग लेने की अपील की। बताया कि लोगों के निरोग होने के लिए देश के एक अरब 30 करोड़ लोगों की प्रार्थना ईश्वर जरूर सुनेगा। समाजसेवी सुरेश यादव राजद के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि दैनिक जागरण देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों का ख्याल रखने वाला अखबार है। कोरोना महामारी में मृतकों के आत्मा की शान्ति के लिए सभी सम्प्रदाय के लोगों से सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेने की अपील की।

chat bot
आपका साथी