लॉकडाउन पालन कराने सड़क पर उतरे डीएसपी व नगर इंस्पेक्टर

मोतिहारी। कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन उल्लंघन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:16 AM (IST)
लॉकडाउन पालन कराने  सड़क पर उतरे डीएसपी व नगर इंस्पेक्टर
लॉकडाउन पालन कराने सड़क पर उतरे डीएसपी व नगर इंस्पेक्टर

मोतिहारी। कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन उल्लंघन को सख्ती से पालन कराने के लिए शुक्रवार को सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता व नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार राय स्वयं दलबल के साथ सड़क पर उतर गए। इस दौरान मटरगश्ती कर रहे लोगों पर सख्ती कर डंडा चलाकर कोरोना के गाइडलाइन को पालन करने की हिदायत दी। स्वयं वाहनों को रोककर निकलने का कारण पूछा। डीएसपी ने नगर थाना चौक, गांधी चौक, प्रधान पथ, जानपुल चौक पर चालकों को रोका व निकलने का कारण पूछा। इस क्रम में दर्जनों वाहन को जब्त कर जुर्माना की राशि वसूली गई। पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय, जितेन्द्र सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी शहर में भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी के अलावे मेजर रमेश साह भी पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण करते रहे। छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान भी पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। लॉकडाउन का पालन कराने सड़क पर उतरे अधिकारी सुगौली। सरकार द्वारा निर्गत निर्देश का पालन कराने को लेकर पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार, छपवा चौक के साथ-साथ शहर के कई मार्गों पर गश्ती किया। जहां दुकानों की बंदी देखी गई और लोगों के मास्क की जांच की गई। थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल, एसआई सुनील कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकले। जहां बिना मास्क आने-जाने वालों का फाइन काटा गया। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई कि जिलाधिकारी द्वारा जारी विभागीय पत्र का पालन करते हुए अपनी दुकानें खोलें। अपने स्वयं मास्क लगाए और दुकान पर आने वाले ग्राहकों को मास्क अवश्य लगवाएं। बाजार आने जाने वाले हर आदमी को संदेश दिया गया कि बिना मास्क लगाए बाजार नही आएं। बहुत जरूरी होने पर हीं घर से बाहर निकलें। शारीरिक दूरी का निश्चित रूप से पालन करें। अन्यथा कोरोना कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी का जन सामान्य पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। निर्देश के आलोक में निर्धारित दुकान बंद देखी गई। बाजार की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखा।

chat bot
आपका साथी