तीन सौ बीस लोगों की हुई कोरोना जांच, चार पॉजिटिव

रक्सौल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार बृहत पैमाने पर जांच अभियान चला र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST)
तीन सौ बीस लोगों की हुई कोरोना जांच, चार पॉजिटिव
तीन सौ बीस लोगों की हुई कोरोना जांच, चार पॉजिटिव

रक्सौल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार बृहत पैमाने पर जांच अभियान चला रही है। इसको लेकर प्रखंड स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को प्रखंड पलनवा जगधर पंचायत के बहुअरवा गांव में हुआ। इस दौरान करीब 320 लोगों का जांच हुआ। जिसमें चार लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। वहीं 18 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिया गया। जिसका रिपोर्ट चार दिन बाद मुजफ्फरपुर से मिलेगा। इन लोगों को अपने-अपने घरों में आइसोलेट रहने की नसीहत दी गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों को दी। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके सिंह ने दी। टीम में यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डॉ. अमित कुमार जायसवाल, शमशाद आलम, दीपराज कुमार, विपुल कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी