केंद्रीय कारा से रची गई मुख्य पार्षद पर हमले की साजिश!

केसरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिकू पाठक पर किए गए हमले के तार मोतिहारी केंद्रीय कारा से भी जुड़े हैं। पुलिस इस बात को भी सामने रख पड़ताल में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM (IST)
केंद्रीय कारा से रची गई मुख्य पार्षद पर हमले की साजिश!
केंद्रीय कारा से रची गई मुख्य पार्षद पर हमले की साजिश!

मोतिहारी । केसरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिकू पाठक पर किए गए हमले के तार मोतिहारी केंद्रीय कारा से भी जुड़े हैं। पुलिस इस बात को भी सामने रख पड़ताल में जुटी है। यहां बता दें कि रिकू पाठक शातिर मुकेश पाठक का शागिर्द है। उसे गत जनवरी में सहरसा पुलिस ने रंगदारी के मामले में जेल भेजा था। उसके साथ उसका चालक संदीप उर्फ विवेक भी जेल गया था। दोनों कुछ महीने पहले ही जेल से छुटे हैं। उल्लेखनीय है कि कि मोतिहारी न्यायालय परिसर में शातिर टुन्ना सिंह पर भी हमले की साजिश कारा में ही रची गई थी। सूत्रों की मानें तो इस घटना के पीछे भी कारा में बंद बदमाशों का ही हाथ है। पुलिस इस बिदु पर भी छानबीन कर रही है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को गैंगवार भी माना जा रहा है। मुकेश पाठक के शागिर्द संजीत चौधरी के कहने पर टुन्ना पर न्यायालय परिसर में हमले की साजिश रची गई थी। मगर ऐन वक्त पर इस घटना को अंजाम देने आया बाल बंदी गृह से फरार गोविदा सहनी अपने ही हथियार से जख्मी हो गया। वहीं, अब दूसरे गिरोह द्वारा रिकू पाठक पर हमला किए जाने की बात कही जा रही है। रिकू पहले से ही मुकेश पाठक से जुड़ा है। माना जा रहा है कि उस पर यह हमला विरोधी गुट द्वारा कराया गया है। या यूं कहें कि केसरिया में बदमाशों ने गोलीबारी कर पुलिस को चुनौती दे डाली है। घटना को थाना के समीप अंजाम दिया गया है। स्मरण हो कि विगत दो दिसंबर को केसरिया में आभूषण व्यवसायी श्यामबाबू साह की भी गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। अभी उस मामले का उद्भेदन भी नहीं हुआ कि एक बार फिर बदमाशों ने अपने बढ़ते मनोबल का परिचय देते हुए केसरिया में गोलीबारी कर दहशत फैलाया है। वर्जन :

गोलीबारी को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। टीम का नेतृत्व चकिया डीएसपी कर रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- उपेंद्र कुमार शर्मा,

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी

chat bot
आपका साथी