पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

सुगौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली
पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

मोतिहारी । सुगौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर पांडेय व संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष एएच अंसारी उर्फ छोटू ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री पांडेय ने मोदी सरकार को मुनाफाखोरों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार की बात करने वाली भाजपा की सरकार को देश का समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। देश एक तरफ कोरोना और स्वास्थ समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं आम-आवाम परेशान है। धरने में सामाजिक दूरी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर जिला महासचिव लालबाबू उर्फ बच्चूजी, कारी मियां, सरफुद्दीन बिस्मिल, मो. कलीम उल्लाह, मो. आमिर, मो. अमन, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब खान, बिक्रम महतो, सद्दाम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी