सीएम नीतीश ने हर क्षेत्र में बहाया विकास का दरिया : जदयू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में विकास का दरिया बहाया है। यहीं कारण है कि आज बिहारी होना देश ही नहीं पूरी दुनिया में गर्व का विषय हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:13 AM (IST)
सीएम नीतीश ने हर क्षेत्र में बहाया विकास का दरिया : जदयू
सीएम नीतीश ने हर क्षेत्र में बहाया विकास का दरिया : जदयू

मोतिहारी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में विकास का दरिया बहाया है। यहीं कारण है कि आज बिहारी होना देश ही नहीं पूरी दुनिया में गर्व का विषय हो गया है। सिकरहना में उक्त बातें जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नेहाल अख्तर ने कही। वे उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार अपने राजनीतिक जीवन में समर्पण व सिद्धांतों के कारण व आदर्श बने हुए हैं। उनके शासनकाल में बिहार को जंगल राज से मुक्ति मिली। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जल जीवन हरियाली अभियान के तहत ढाका आजाद मदरसा में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर नसीम अख्तर, संजय सिंह पटेल, जमील अख्तर, डा. राजेश पटेल, वशी अख्तर, डा. ताज अंजुम, एकरामुल हक, बदरूद्दीन खान, कमरे आलम निर्दोष, जितेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, बालेश्वर झा, कलाम खान, मोहसिन आलम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। नीतीश राज्य के सबसे भरोसेमंद नेता : दिव्यांशु

मोतिहारी: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व से यह साबित कर दिखाया है कि वे न सिर्फ विकासशील व प्रगतिशील नेता है बल्कि बिहार की जनता के लिए एकमात्र भरोसेमंद नेता भी है। वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के चंपारण दौरे की सफलता के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री कुशवाहा का यह पहला चंपारण दौरा है। इससे संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग का प्रसार हुआ है। अब संगठन भी तेजी से मजबूती की ओर अग्रसर होगा। स्वयं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की मजबूती के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। इस अवसर पर जदयू के प्रांतीय नेता विनय कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे। इस अवसर पर श्री कृष्ण नारायण ठाकुर, गौतम ठाकुर, जयंत नारायण, आनंद सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, प्रियरंजन, रोहित, राहुल, जगमोहन ठाकुर, उदय ठाकुर, कांति झा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी