निगम क्षेत्र के 68 चिह्नित छठ घाटों की सफाई शुरू

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर भवन के सभागार में पूजा समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एडीएम शशिशेखर चौधरी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:20 PM (IST)
निगम क्षेत्र के 68 चिह्नित छठ घाटों की सफाई शुरू
निगम क्षेत्र के 68 चिह्नित छठ घाटों की सफाई शुरू

मोतिहारी । नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर भवन के सभागार में पूजा समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एडीएम शशिशेखर चौधरी ने की। बैठक में सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव, निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार मौजूद थे। बैठक के दौरान पूजा समिति सदस्यों ने अपने छठ घाटों की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारीद्वय ने बताया कि निगम का 68 छठ घाट चिन्हित किए गए हैं, जहां पर छठ व्रती अ‌र्घ्य देंगी। साफ-सफाई का कार्य दो चरण में होगा। पहला चरण 31 अक्टूबर से पहले समाप्त कर लिया जाएगा। जबकि दूसरा चरण दीपावली के बाद शुरू होगा। निगम की प्राथमिकता है, कि 31 अक्टूबर तक सभी घाटों की साफ-सफाई का पूरा कर लिया जाए। वहीं जो हल्का-फुल्का बचा होगा, उसे दूसरे चरण में पूरा करा लिया जाएगा। अधिकारियों ने पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों कहा कि इस बार छठ घाटों का प्रतियोगिता भी आयोजित होगा। जो छठ घाट सब ²ष्टिकोण से उत्कृष्ट होगा उस छठ घाट को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने शहर के छठ घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों का टीम हनुमानगढ़ी स्थित श्री राम लक्ष्मण घाट का निरीक्षण किया इस दौरान समाजसेवी राजकुमार, विशाल राज, हैपी कुमार, अमृत कुमार, बादल गुप्ता, आशीष, मनीष, सुभम, दीपक, रिषु, राजीव राज, किसन, रंजीत, दिवाकर बब्लू सिंह आदि ने छठ घाट के समस्याओं के बारे में बताया। समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी