सिटीजन फोरम दुर्गम राह पर चलकर नागरिक अधिकारों की करेगा रक्षा : आमोद

शहर के वीके गार्डन के सभाकक्ष में रविवार की देर शाम सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व डीजीपी सह प्रयास जूबिनाइल एंड सेंटर के महासचिव आमोद कंठ भारत विकास विकलांग पुनर्वास पटना के संस्थापक महासचिव पद्मश्री विमल कुमार जैन व बियोंड ऑफ थर्ड आई भोपाल के संस्थापक सीकेन शेखर बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:38 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:38 AM (IST)
सिटीजन फोरम दुर्गम राह पर चलकर नागरिक अधिकारों की करेगा रक्षा : आमोद
सिटीजन फोरम दुर्गम राह पर चलकर नागरिक अधिकारों की करेगा रक्षा : आमोद

मोतिहारी । शहर के वीके गार्डन के सभाकक्ष में रविवार की देर शाम सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व डीजीपी सह प्रयास जूबिनाइल एंड सेंटर के महासचिव आमोद कंठ, भारत विकास विकलांग पुनर्वास पटना के संस्थापक महासचिव पद्मश्री विमल कुमार जैन व बियोंड ऑफ थर्ड आई भोपाल के संस्थापक सीकेन शेखर बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर श्री कंठ ने कहा कि मोतिहारी में सिटीजन फोरम की स्थापना करके इसके संस्थापकों ने एक दुर्गम रास्ता चुना है। मगर, इसके माध्यम से नागरिक अधिकारों की रक्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सिकेन शेखर बाजपेयी ने कहा कि गांधी की कर्मभूमि से सिटीजन फोरम जैसे संगठन की स्थापना स्वागतयोग्य है। वहीं पद्मश्री विमल कुमार जैन ने सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया कि विपदा के समय में आम नागरिकों की सेवा सबसे महत्वपूर्ण सहायता साबित होती है। इसका स्पष्ट उदाहरण कोरोना काल में देखा गया। फोरम के अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने आगामी कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। फोरम के मुख्य संरक्षक प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाशित सिटीजन वार्ता पत्रिका का लोकार्पण भी किया गया। सिटीजन फोरम के प्रथम कार्यकारिणी का परिचय फोरम के संरक्षक शशिकला देवी ने कराया। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक रामभजन ने किया। मौके पर रामनिरंजन पांडेय, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, रक्सौल के महेश अग्रवाल, शांति समिति की प्रवक्ता बिटी शर्मा, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, अनिकेत रंजन, लायंस के पूर्व जिलापाल विजय अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। समारोह में सिटीजन फोरम के संरक्षक प्रो. नसीम अहमद, प्रो. एमए हक, कार्यकारिणी सदस्य अभय अनंत, शोभाकांत चौधरी, अंगद सिंह, मधुसूदन जालान, सोमेंद्र गिरि, सैयद साजिद अहमद, डॉ. परवेज अजीज, रंजीत गिरि, ज्ञानेश्वर गौतम, राहुल अग्रवाल, अनिरुद्ध लोहिया, रमण जी, सच्चिदानंद पटेल, डॉ. भगवान प्रसाद, रविकृष्ण लोहिया, अनिल वर्मा, प्राचार्य विनय वर्मा, डॉ. विवेक गौरव, प्रदीप झुनझुनवाला, अमित विजय, प्रो. बबीता श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष शरण, हरिहर गोपाल, उदय नारायण सिंह, विनोद कुमार दुबे, सुजीत कुमार, महेशचंद्र लाल, चंद्रकिशोर मदन, जितेंद्र ज्वेलर्स, संजय जायसवाल, अरविद सर्राफ, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, राज कुमारी गुप्ता, केबीसी विजेता सुशील कुमार, प्रसाद रत्नेश्वर मौजूद रहे। समारोह को सफल बनाने में अंकुर कुमार, सैयद इम्तियाज अहमद, मुन्ना कुमार, अभय अनंत, राम भजन का सक्रिय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी