शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का होता बौद्धिक विकास

शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति का विकास होता है। शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। साथ ही उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है। इस तरह के परिभ्रमण से बच्चे अपने को तरोताजा महसूस करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 12:23 AM (IST)
शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का होता बौद्धिक विकास
शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का होता बौद्धिक विकास

मोतिहारी । शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति का विकास होता है। शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। साथ ही उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है। इस तरह के परिभ्रमण से बच्चे अपने को तरोताजा महसूस करते हैं। उक्त बातें माउंट लिटेरा जी स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण जत्था को रवाना करने के उपरांत कहीं। इसके पूर्व चेयरमैन श्री गुप्ता, ट्रस्टी रंजीता कुमारी, प्राचार्य अर्णव मुखर्जी व व्यवस्थापक संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के जत्था को रवाना किया। चेयरमैन श्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ के साथ बौद्धिक व मानसिक विकास होना आवश्यक है। इस उद्देश्य को ले छात्रों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया है। बच्चों ने शहर के ज्ञानबाबू चौक स्थित सत्याग्रह शताब्दी उद्यान (सत्याग्रह पार्क) में अपने-अपने वर्ग के शिक्षकों के साथ खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभिक वर्ग के समन्वयक रूना पॉल व मो. नईम ने प्राचार्य अर्णव मुखर्जी की देखरेख में तैयार किया था।

chat bot
आपका साथी