भाजपा ने 71 स्वावलंबी महिलाओं को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन व उनके राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रव्यापी सेवा व समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला एवं मंडल केंद्रों पर सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:43 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:43 AM (IST)
भाजपा ने 71 स्वावलंबी महिलाओं को किया सम्मानित
भाजपा ने 71 स्वावलंबी महिलाओं को किया सम्मानित

मोतिहारी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन व उनके राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रव्यापी सेवा व समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला एवं मंडल केंद्रों पर सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में स्वावलंबी 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन गरीबों की सेवा व सम्मान के रूप में मना रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पेट भरने और घर चलाने से लेकर शिक्षा, विद्वता, उद्यम और पराक्रम में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ऐसी महिलाओं का सम्मान व उनके द्वारा प्रधानमंत्री को दिया जा रहा आशीर्वाद जरूर देश को तरक्की के मार्ग पर ले चलेगा। इसके उपरांत सड़क किनारे फल एवं सब्जी बेचने के साथ ठेला लगाने वाली 71 महिला वेंडरों को सम्मानित किया गया। वही हरसिद्धि विधानसभा के गायघाट मंडल में महिला मोर्चा द्वारा विधायक कृष्णनंदन पासवान की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर फुटकर महिला विक्रेताओं को को शाल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा, सचिव राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, आमिर जावेद, पुतुल प्रिया, माला सिन्हा, आशा चंद्रा, संध्या वर्मा, उषा गुप्ता, विमला मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, संध्या देवी, अंजू कुमारी, सबा खातून, बेबी केसरी, गायत्री देवी, रूबी ठाकुर, रवीना देवी, उमा देवी, रीना जायसवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी