स्कूल-कॉलेजों के पास एंटी रोमियो स्कवायड की तर्ज पर सक्रिय हुई भैरवी वाहिनी

मोतिहारी । स्कूल कॉलेज एवं कोचिग में पढ़नेवाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उनके रक्षार्थ अब जिला मुख्यालय में भी पुलिस की सक्रियता कायम रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM (IST)
स्कूल-कॉलेजों के पास एंटी रोमियो स्कवायड की तर्ज पर सक्रिय हुई भैरवी वाहिनी
स्कूल-कॉलेजों के पास एंटी रोमियो स्कवायड की तर्ज पर सक्रिय हुई भैरवी वाहिनी

मोतिहारी । स्कूल, कॉलेज एवं कोचिग में पढ़नेवाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उनके रक्षार्थ अब जिला मुख्यालय में भी पुलिस की सक्रियता कायम रहेगी। उत्तरप्रदेश के चर्चित एंटी रोमियो स्कवायड की तर्ज पर यहां भी भैरवी वाहिनी सक्रिय किया गया है। यह वाहिनी मनचलों एवं मवालियों की गतिविधियों पर खास नजर रखेगी। आपत्तिजनक गतिविधि में पकड़े जाने पर भैरवी वाहिनी के सदस्य इन्हें सीधे हवालात का सैर कराएंगे। दरअसल, स्कूल, कॉलेज एवं कोचिग के आसपास बेवजह मनचलों की भीड़ लगी रहती है। आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करना इनकी आदतों में शुमार है। ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ही पुलिस ने 'भैरवी वाहिनी' का गठन किया है, जिसमें पुलिस के महिला दस्ता को शामिल किया गया है। ये सादे लिबास में रहकर मनचलों पर नजर रखेंगे। इस अभियान का आगाज सोमवार को मुंशी सिंह महाविद्यालय से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय द्वारा गठित भैरवी वाहिनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर वाहिनी के सभी महिला पदाधिकारियों को प्राचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्य ने कहा कि नगर थाना द्वारा किया गया यह कार्य ऐतिहासिक है। इस पहल के लिए प्राचार्य ने नगर थानाध्यक्ष की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि भैरवी वाहिनी स्कूल, कॉलेज एवं कोचिग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली लक्ष्मी, सरस्वती और भैरवी सरीखी छात्राओं की संकटों से रक्षा करेगी। कहा- सादे लिबास में बिहार पुलिस की ये जांबाज बेटियां गुंडों-मवालियों पर कहर बनकर टूटेंगी और उन्हें हवालात का रास्ता दिखाएंगी। इससे चौक-चौराहों पर गुंडागर्दी और छेड़छाड़ पर रोक लगेगी। नारी सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह थोड़ी ही होगी। मौके पर डॉ. मशहूर अहमद, लेफ्टिनेंट (डॉ.) नरेंद्र सिंह, पीटीआइ मनोरंजन सिंह, डॉ. नीतेश कुमार, बालकरन सिंह, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी