हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, अमन व शांति के लिए पढ़ी नमाज

जिले में बुधवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह मस्जिदों व अपने-अपने घरों से कोरोना महामारी के खात्मे और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 02:15 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 02:15 AM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, अमन व शांति के लिए पढ़ी नमाज
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, अमन व शांति के लिए पढ़ी नमाज

मोतिहारी । जिले में बुधवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह मस्जिदों व अपने-अपने घरों से कोरोना महामारी के खात्मे और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। शहर की बड़ी मस्जिद में सुबह सात बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद की विशेष नमाज पढ़ी। इसके अतिरिक्त अन्य मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने नमाज पढ़ी। मगर, यहां उनकी संख्या काफी कम रही। अधिकांश लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ना मुनासिब समझा। कई मस्जिदों में सुबह छह बजे से पहले ही नमाज अदा कर दी गई। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी गई। फिर कुर्बानी और खाने खिलाने का दौर शुरू हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण कर कानून व व्यवस्था स्थिति का जायजा लिया। ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

चिरैया प्रखंड के चिरैया और शिकारगंज थाना क्षेत्र के सभी 23 पंचायतों में बुधवार को ईद-उल-अजहा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पावन पर्व अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा किया। वहीं अतिसंवेदनशील जगहों पर पुलिसबल व मजिस्ट्रेट की तैनाती किया गया था। इधर सीओ आनंद कुमार गुप्ता, बीडीओ नंदकिशोर साह, चिरैया थानाध्यक्ष केपी सिंह व शिकारगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसबल प्रखंड के सभी अतिसंवेदनशील गांवों की दौरा करते हुए देखे गए। सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-उजहा पर्व मनाया गया। सुगौली : प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को बकरीद का पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया। लोगों ने शारीरिक दूरी बनाकर अपने अपने घरों में नमाज अदा की। एक दूसरे से गले मिल मुबारकबाद दी। प्रखंड के फुलवरिया,सुगांव,भरगावा,श्रीपुर बाजार,गोपालपुर,हत्ता,बक्सा, नकरदेई,मनसिघा,लक्ष्मीपुर, सुगौली गांव,भटहा,छपरा बहास,कैथवलिया,करमवा रघुनाथपुर सहित कई जगहों पर लोगो ने शांति पूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया। बीडीओ सरोज बैठा, पुलिस निरीक्षक अभय कुमार,थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल पुलिस बल के साथ गश्ती करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी