बाबा साहब दुनिया के अछ्वुत और अनोखे व्यक्तित्व के थे धनी

मोतिहारी । अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ एवं जिला अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेदकर के 65 वीं महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम अंबेडकर भवन में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:17 PM (IST)
बाबा साहब दुनिया के अछ्वुत और अनोखे व्यक्तित्व के थे धनी
बाबा साहब दुनिया के अछ्वुत और अनोखे व्यक्तित्व के थे धनी

मोतिहारी । अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ एवं जिला अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेदकर के 65 वीं महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम अंबेडकर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव, अनुसूचित जाति /जनजाति कर्मचारी संघ प्रेमचंद्र राम ने किया। वहीं टॉप थर्टी के छात्र अजय कुमार द्वारा बाबा साहब का तैल्यचित्र प्रदान कर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। डीएम ने कहा कि बाबा साहब दुनिया के अछ्वुत और अनोखे व्यक्तित्व के धनी थे। बाबा साहब अपने तीन मूल मंत्र शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष में पहला मंत्र शिक्षित बनने के लिए कहा। उन्हीं के संदेश पर जिला अंबेडकर कल्याण समिति में साधन विहीन बच्चों के लिए निश्शुल्क सिविल सर्विस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। टॉप थर्टी के छात्र सत्यार्थ का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में हुआ है जो एक अच्छी शुरुआत है। आगे भविष्य में टॉप 30 के 30 बच्चों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा में होगा तक इसकी साथर्कता पूरी होगी। कहा कि आप सभी संविधान के अनुसार संघर्ष करें। नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टॉप थर्टी के छात्र एवं छात्रा पहले से अच्छी स्थिति में है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चे जिस दिन समर्पित हो जाएंगे उस दिन बच्चे सफल हो जाएंगे। पूर्व न्यायाधीश सत्यनारायण राम ने बताया कि सफलता के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। मौके पर जिला सहायक सहकारिता पदाधिकारी रामेश्वर राम, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी राज किशोर लाल, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार, डीपीओ प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद रियाजउद्दीन आलम, डीसीएलआर संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास, फैकल्टी सतीश कुमार, सहायक कोषागार पदाधिकारी, फैकल्टी आफताब आलम, फैकल्टी सत्यार्थी जी, फैकल्टी राजेश द्विवेदी, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व मुखिया सत्य प्रकाश राम, किरण राम, मुखिया राजू बैठा, प्रेमचंद राम, अध्यक्ष रूपम पासवान, शंभू राम प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना राम आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी