सदर अस्पताल में आशा का हंगामा, कामकाज को किया बाधित

मोतिहारी । अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटीं आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर अस्पत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 12:42 AM (IST)
सदर अस्पताल में आशा का हंगामा, कामकाज को किया बाधित
सदर अस्पताल में आशा का हंगामा, कामकाज को किया बाधित

मोतिहारी । अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटीं आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी कर अस्पताल की सेवाओं को बाधित कर दिया गया। ओपीडी में तालाबंदी करते हुए आशा ने प्रतिरक्षण से लेकर अन्य कार्यों को भी बंद करा दिया। इसके बाद वे ओपीडी के सामने धरने पर बैठ गईं। इस बीच सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा उन्हें समझाते रहे। मगर बात नहीं बनी। इसी क्रम में मौके पर पहुंची दंडाधिकारी सह मोतिहारी सदर बीडीओ इंदुबाला ¨सह ने भी आशा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि आपके कारण दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी हो रही है। यह मानवता नहीं है। बावजूद इसके आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी का द्वार नहीं खोला। इसी बीच नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सदलबल वहां पहुंचे और समझाया। अंतत: दोपहर करीब 1:45 बजे ओपीडी का ताला खोला गया। हालांकि इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल सका। क्योंकि ओपीडी का समय दो बजे समाप्त हो जाता है। इस बीच पूरे दिन मरीज इधर-उधर भटकते रहे। मौके पर आशा जिलाध्यक्ष सविता ¨सह ने कहा कि हम अब चुप बैठने वाले नहीं है। सरकार हमारे साथ नाइंसाफी कर रही है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को हम सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव भी करेंगे। मौके पर किरण देवी, बबीता देवी, आशा देवी, शोभा देवी, अनिता देवी, माला ठाकुर, वीणा देवी, सुनैना देवी, पूनम देवी, शीला देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी