शीघ्र अस्तित्व में आएगा सदर अस्पताल का आक्सीजन जेनरेशन प्लांट

मोतिहारी। बहुत जल्द सदर अस्पताल मोतिहारी में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित होगा। इस दिशा में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:43 PM (IST)
शीघ्र अस्तित्व में आएगा सदर अस्पताल का आक्सीजन जेनरेशन प्लांट
शीघ्र अस्तित्व में आएगा सदर अस्पताल का आक्सीजन जेनरेशन प्लांट

मोतिहारी। बहुत जल्द सदर अस्पताल मोतिहारी में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित होगा। इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल परिसर में प्लांट निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने डीएम ने प्लांट को लेकर तकनीकी मुद्दों पर चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि इस प्लांट के चालू हो जाने से मरीजों को लाभ होगा। आक्सीजन की समस्या आड़े नहीं आएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल परिसर स्थित अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया। जीएनएम स्कूल भवन में हो रही कोरोना जांच के बारे में पूछा। वहां कतारबद्ध लोगों की परेशानी को देखते हुए बैठने के लिए तुरंत कुर्सी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में अविलंब इसकी व्यवस्था की गई। डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अमित अचल को सौ कुर्सी खरीदने का भी आदेश दिया। व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कई निर्देश दिए। जीएनएम स्कूल भवन में संचालित आरटी-पीसीआर जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। वहां पर वेस्ट बायो प्रोडक्ट के निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं होने से डीएम नाराज दिखे। इसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही इस भवन में लिफ्ट लगाने के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। इसके बाद डीएम कोविड केयर सेंटर पहुंचे। वहां की व्यवस्था के साथ कोविड पेशेंट का हाल जाना। इस क्रम में सदर अस्पताल के नियमित टीकाकरण केंद्र में चल रहे है विकास कार्यों को देखा। इसे जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। टीकाकरण केंद्र के समीप महिलाओं व बच्चों के लिए प्रतीक्षालय बनाने पर सहमति बनी। अस्पताल परिसर में पहुंच पथों एवं नाला को ठीक करने का भी निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मोतिहारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी