कलाप्रेमियों को संस्कार भारती में मिली नई जिम्मेवारियां

मोतिहारी। संस्कार भारती की पटना में आयोजित साधारण सभा में चम्पारण के कई कलाप्रेमियों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:28 PM (IST)
कलाप्रेमियों को संस्कार भारती में मिली नई जिम्मेवारियां
कलाप्रेमियों को संस्कार भारती में मिली नई जिम्मेवारियां

मोतिहारी। संस्कार भारती की पटना में आयोजित साधारण सभा में चम्पारण के कई कलाप्रेमियों को संगठन की महती जिम्मेवारी दी गई। भोजपुरी सांस्कृतिक समूह की जिम्मेदारी चम्पारण के जलज कुमार अनुपम को दी गई। जलज कुमार अनुपम को प्रान्त की टीम में उत्तर बिहार का प्रदेश मंत्री बनाया गया। इस मौके पर जलज कुमार अनुपम ने कहा कि भोजपुरी के पास एक गौरवशाली विरासत है। युवाओं को भोजपुरी से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भोजपुरिया गौरव बोध से जुड़ी कला और साहित्य के विषय को राज्य और राष्ट्रीय फलक पर लाना उनका ध्येय होगा। वहीं पूर्वी चम्पारण के जिलाध्यक्ष के रूप में पंडित छोटेलाल मिश्रा संगीत एवं कला महाविद्यालय मोतिहारी के निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा जिला महामंत्री के रूप में रंगकर्मी सह अधिवक्ता आलोक चन्द्र को बनाया गया। जिला महामंत्री आलोक चन्द्र ने बताया कि बहुत जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही संगीत, नृत्य, लोकगीत, लोकनाट्य, लोक साहित्य और लोकजागरण के लिए काम कर रहे कला प्रेमियों की खोज कर उन्हें बड़ा फलक प्रदान करने में उत्प्रेरक का काम किया जाएगा। ताकि, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को जन जन तक पहुंचाने में सहायता मिलती रहेगी। गौरतलब हो कि इस आयोजन पूरे प्रदेश से संस्था के सदस्यों और सैंकड़ों कलाकारों ने भाग लिया। सभा में बिहार प्रदेश को दो प्रान्तों में बांट कर प्रांत पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व सुप्रसिद्ध लोक गायक भरत शर्मा 'व्यास' तथा उत्तर बिहार के अध्यक्ष का दायित्व सुविख्यात गायिका रंजना झा को दिया गया। आमसभा में भाषा एवं लोक संस्कृति के अनुसार पांच सांस्कृतिक समूहों भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका, अंगिका एवं मगही का भी गठन किया गया।

chat bot
आपका साथी