आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

मोतिहारी। छौड़ादानो में पैक्स चुनाव के मतदाता सूची से नाम गायब होने से आक्रोशित पुरैनिया पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:51 PM (IST)
आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

मोतिहारी। छौड़ादानो में पैक्स चुनाव के मतदाता सूची से नाम गायब होने से आक्रोशित पुरैनिया पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था की 89 मतदाताओं का नाम है। जिसमें दर्जनभर से अधिक महिलाएं है। विरोध-प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं का आरोप है कि वर्ष 2014 के पैक्स चुनाव में मतदाता थी कितु इस बार सूची से नाम गायब कर दिया गया है। उन्होंने दावा आपत्ति भी जमा किया था फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगा रहे थे कि मतदाता सूची का प्रकाशन अंतिम निर्धारित तिथि के एक दिन बाद किया गया । प्रखंड कार्यालय में पहुंचे डीसीएलआर मनीष कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर स्थिति को शांत कराया। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता। इस संबंध में बीडीओ ने डीसीओ को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांग था। डीसीओ ने प्रत्रांक 1321 दिनांक 11 नवंबर 19 द्वारा पुरैनिया पैक्स द्वारा लिए गए सदस्यों को निष्पादन वैद्य ठहराया है। इस संबंध में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि उनके द्वारा की गई कार्रवाई पैक्स के नियमों के अनुकूल है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर शिवशंकर यादव, जितेंद्र कुमार यादव, रामबाबू यादव, रामएकबाल यादव, भुनेश्वर यादव, नारायण यादव, संदीप कुमार, अनिता देवी, शैल कुमारी देवी, मालती देवी सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी