घर-घर पहुचाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : राधामोहन

मोतिहारी । देश के पूर्व कृषिमंत्री सह सांसद व रेलवे स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन राधामोहन ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:18 AM (IST)
घर-घर पहुचाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : राधामोहन
घर-घर पहुचाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : राधामोहन

मोतिहारी । देश के पूर्व कृषिमंत्री सह सांसद व रेलवे स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को 11 जून को घर-घर जाकर प्रधानमंत्री का पत्र एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर जाने एवं वहां परिवार के प्रमुख सदस्य का फोन नंबर व वॉट्सएप नंबर भी हासिल करने का निर्देश दिया। वे शनिवार को भाजपा कार्यालय में मोतिहारी विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रमुखों के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 07 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली को हर हाल में सफल बनाना है। प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर इस वर्चुअल रैली से लोगों को अवश्य जोड़ें। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे बाहर से आए हुए लोगों की सेवा करने में सहयोग करने की अपील की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि लॉक डाउन में जहां दूसरी राजनीतिक पाíटयों के लोग भय से घर में बंद थे वहीं भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने मास्क, साबुन और सेनेटाइजर वितरण का अति आवश्यक कार्य को अंजाम दिया। इनकी मेहनत से करीब दो लाख मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का वितरण पूर्ण किया गया। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राज्य के कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री द्वय डॉ. लालबाबू प्रसाद व मार्तण्ड नारायण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, आईटी सेल के जिला संयोजक पंकज सिन्हा नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, लखौरा मंडल अध्यक्ष पुण्यदेव पंडित, मोतिहारी मुफस्सिल मंडल अध्यक्ष मैनेजर सिंह, ढेकहां वीरबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं अरेराज के एक निजी होटल के सभागार में भी बैठक की, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुनील मणि तिवारी, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय तथा हरसिद्धि की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी