बिना मास्क वालों का चालान काटने वाले के चेहरे पर मास्क नहीं

मोतिहारी। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए बिना मास्क पहनकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM (IST)
बिना मास्क वालों का चालान काटने वाले के चेहरे पर मास्क नहीं
बिना मास्क वालों का चालान काटने वाले के चेहरे पर मास्क नहीं

मोतिहारी। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध अभियान तेज कर दिया है। पहले दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व एसपी नवीनचंद्र झा द्वारा शुरू किए गए अभियान के दौरान 433 लोगों को बिना मास्क पकड़ चलान काटा गया। इनसे 21 हजार 650 रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया। बावजूद लोग बिना मास्क के लिए घरों से निकल रहे है। प्रशासन ने बिना मास्क प्रति व्यक्ति 50 रुपया जुर्माना वसूल किया था। शहर के नगर थाना से लेकर छतौनी तक अभियान चलाया गया था। उसके बाद जिले के सभी थानाध्यक्षों के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रविवार को अभियान चलाकर पांच हजार जुर्माना वसूला गया था। वहीं बिना मास्क के किसी भी यात्री बस में बिना मास्क के कोई यात्री सफर नहीं कर सकते हैं। जबकि सोमवार को शहर के गांधी चौक का नजारा कुछ इस तरह का था कि बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूल करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी स्वयं बिना मास्क के ड्यूटिी बजा रहे थे। अब ऐसे में बिना मास्क के इनका चलान कौन काटेगा। शहर के गांधी चौक से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर मास्क की जांच तैनात पुलिसकर्मी कर रहे है। वहीं छतौनी थाना, मुफस्सिल थाना, रघुनाथपुर ओपी के अलावा सभी थानों के द्वारा बिना मास्क के घरों से निकलने वालों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम, मिले नौ पॉजिटिव मोतिहारी। जिले में सोमवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7871 हो गया है। नए मिले संक्रमितों में मोतिहारी के पांच तथा कल्याणपुर, ढाका व केसरिया के एक-एक संक्रमित शामिल है। सोमवार को जिले में 5801 व अभी तक 702161 लोगों के सैंपल जांच की गई है। जिले में 7719 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गए हैं। वहीं एक्टिव संक्रमितों की संख्या 116 बताई जा रही है। जिसमें सात को आइसोलेशन, 103 को होम आइसोलेट तथा छह को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी