नगर परिषद की मुख्य पार्षद पर 21 पार्षदों ने जताया अविश्वास

नगर परिषद की मुख्य पार्षद अंजू देवी के खिलाफ 21 पार्षदों ने अविश्वास का झंडा उठा लिया है। शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को उनके कार्यालय कक्ष में पार्षदों ने उन्हें नोटिस थमा दिया और उनसे इसपर बहस और मतदान के लिए तिथि तय करने की मांग की। मगर उन्होंने नोटिस स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 12:37 AM (IST)
नगर परिषद की मुख्य पार्षद पर 21 पार्षदों ने जताया अविश्वास
नगर परिषद की मुख्य पार्षद पर 21 पार्षदों ने जताया अविश्वास

मोतिहारी । नगर परिषद की मुख्य पार्षद अंजू देवी के खिलाफ 21 पार्षदों ने अविश्वास का झंडा उठा लिया है। शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को उनके कार्यालय कक्ष में पार्षदों ने उन्हें नोटिस थमा दिया और उनसे इसपर बहस और मतदान के लिए तिथि तय करने की मांग की। मगर, उन्होंने नोटिस स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। तब पार्षदों ने पंजीकृत डाक से भी उन्हें और मुख्य पार्षद को नोटिस भेजा। इसके बाद नगर परिषद की राजनीति गरमा गई है। पक्ष-विपक्ष में गोलबंदी के लिए हर नैतिक व अनैतिक कवायद जारी है। पर्दे के पीछे से राजनीतिक दलों ने भी अपनी सियासी चालें बढ़ा दी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर नौ देवियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। मगर अविश्वास जताने के लिए अधिकांश के स्वजन सामने आए। बताया जाता है कि इस खेल का रिगमास्टर बलुआ इलाके का एक पूर्व पार्षद हैं जो कभी खुद मुख्य पार्षद बनने के खेल में पिछड़ गया था।

इनसेट के लिए

विपक्षी पार्षदों ने बैठक कर मुख्य पार्षद के खिलाफ निकाली भड़ास

मोतिहारी, संस : अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद शुक्रवार की दोपहर नप के सभागार में विपक्षी पार्षदों ने बैठक कर मुख्य पार्षद अंजू देवी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद सह जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नप के विकास का पहिया थम गया है। अराजकता का आलम यह है कि कर्मचारी बार-बार हड़ताल पर चले जा रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बोर्ड की हर महीने बैठक तक नहीं हो पा रही है। नप की दो बजट बैठकों में सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल कूद, हरियाली योजना आदि के लिए लाखों रुपये की बजट फाइलों में ही दबी पड़ी है। मौके पर पार्षद रीना देवी, वीणा देवी, ज्योति देवी, लालझड़ी देवी, कल्पना रानी दास, अंजु वर्मा, श्रीकांति देवी, विजय कुमार जायसवाल, रामाशंकर श्रीवास्तव, राजेश सहनी, पूर्व पार्षद उत्तम दास, सिकंदर चौरसिया, अभय कुमार उर्फ गुल्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी