कलश यात्रा के साथ 14 वां सप्तचंडी महायज्ञ प्रारंभ

कोटवा प्रखंड के सरैयां स्थित मां सोना देवी सुंदर देवी मंदिर परिसर में गुरुवार से आयोजित 14वां नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 12:46 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 12:46 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ 14 वां सप्तचंडी महायज्ञ प्रारंभ
कलश यात्रा के साथ 14 वां सप्तचंडी महायज्ञ प्रारंभ

मोतिहारी । कोटवा प्रखंड के सरैयां स्थित मां सोना देवी सुंदर देवी मंदिर परिसर में गुरुवार से आयोजित 14वां नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वहीं तिरहुत मुख्य नहर स्थित 495 आरडी के समीप आचार्य रविशन शास्त्री वाराणसी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार बीच भूमि पूजन कराया गया। यज्ञ संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि 30 जनवरी गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में प्राकृतिक रूप से अग्नि उत्पन्न कर महायज्ञ का विधिवत शुभारम्भ होगा। महायज्ञ 7 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान यजमान दया सिंह, शिवदनी सिंह, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र झा, लालबाबू झा ,सुनील झा एवं रामविनय सिह के अलावा आयोजन समिति के अरुण सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला पार्षद मनोज मुखिया, महेंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह,लालबाबू सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह,पूर्व मुखिया राजेश्वर बैठा, उपमुखिया संजय सिंह, गुड्डू सिंह, रविद्र सिंह एवं सुखड़ी सिंह ने यात्रा में अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी