तालाब में डूबने से युवक की मौत
बहेड़ा थाने क्षेत्र के मोहम्मदपुर काजियाना गांव स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय निवासी स्व. मोतीउरहमान के 33 वर्षीय पुत्र मो. रजी अहमद उर्फ पप्पू मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच पुलकित झा तालाब में वह स्नान करने गया।
दरभंगा । बहेड़ा थाने क्षेत्र के मोहम्मदपुर काजियाना गांव स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय निवासी स्व. मोतीउरहमान के 33 वर्षीय पुत्र मो. रजी अहमद उर्फ पप्पू मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच पुलकित झा तालाब में वह स्नान करने गया। जहां गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। उसे डूबते हुए कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद हल्ला किया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बावजूद, लोगों ने हिम्मत कर तालाब में छलांग लगा दिया। काफी मशक्कत बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों के आग्रह पर पंचनामा कर स्वजनों को शव सौंप दिया।