मानसिक तौर पर तैयार रहें कार्यकर्ता लंबी है कोरोना से लड़ाई : मंत्री

दरभंगा। जिले के प्रभारी मंत्री मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज देश करोना के संकट से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:51 PM (IST)
मानसिक तौर पर तैयार रहें कार्यकर्ता लंबी है कोरोना से लड़ाई : मंत्री
मानसिक तौर पर तैयार रहें कार्यकर्ता लंबी है कोरोना से लड़ाई : मंत्री

दरभंगा। जिले के प्रभारी मंत्री मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज देश करोना के संकट से जूझ रहा है। यह लड़ाई अभी लंबी चलेगी। अत: हम सभी कार्यकर्ताओं को इस लड़ाई के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरूरत है। तभी आप नंबर वन बनकर समाज में निखरेंगे। इस लड़ाई को जनता ²ढ़ता के साथ लड़ रही है। आपको कुछ सहयोग देने की जरूरत है। हर कोई अपने साम‌र्थ्य के हिसाब से इस लड़ाई को खत्म करने में लग जाए। हम आपके साथ है। हम मंत्री के नाते नहीं एक कार्यकर्ता के नाते आप के कदम कदम पर साथ हैं। आप किसी भी समस्या से अवगत कराएं हम उसका समाधान तुरंत करवाएंगे। जज्बा बना रहना चाहिए। आज मेरे पास बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दो ग•ा की दूरी के फार्मूला के अलावा टीका उपलब्ध है, इसे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

वो शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। बताया आज फिर बिहार में लॉकडाउन लगा है। आज न कल उसे हटाना ही होगा। क्योंकि, उसकी वजह से जीवन यापन पर ही संकट आ सकता है। अत: सभी कार्यकर्ता पूरे हौसले, सावधानी और नए तौर तरीकों के साथ कोविड-19 के खिलाफ जंग में उतरें। हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उद्देश्य को पूरा करेंगे हर बूथ को कोविड मुक्त करेंगे। अंत में दरभंगा के विख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, जिला महामंत्री ज्योतिकृष्ण झा, सुजीत मल्लिक ,अभय झा,अमलेश झा सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, ब्रह्मानंद यादव, राजेश रंजन के साथ सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी