तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

दरभंगा। बेनीपुर-बिरौल मुख्य मार्ग भरत चौक के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM (IST)
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

दरभंगा। बेनीपुर-बिरौल मुख्य मार्ग भरत चौक के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। लोगों ने जख्मी महिला फकीरवाड़ा काजियाना निवासी स्व. नवीजान साह की पत्नी रहमति खातून को बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां पीएचसी की चिकित्सक अर्चना स्नेही ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के स्वजन व अन्य ने शव को रखकर बहेड़ा-बहेड़ी के मुख्य मार्ग को काजियाना में बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। नाराज लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों की मांग थी कि प्रशासनिक स्तर पर महिला के स्वजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम होने की जानकारी मिलने के साथ मौके पर पहुंचे बीडीओ अमोल मिश्र, थानाध्यक्ष ब्रम्हदेव सिंह, दारोगा सुदिष्ट मिश्र एवं पुलिस के जवानों ने जामस्थल पर पहुंचकर लोगों से जाम हटाने की अपील की। लेकिन, इसका कोई प्रभाव स्थानीय लोगों पर नहीं पड़ा। हालांकि देर शाम लोगों ने प्रशासनिक पहल पर जाम हटा लिया।

बताया जाता है कि महिला भरत चौक के निकट एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये लेने गई थी। इसी बीच बेनीपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में सड़क पार करते समय आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की तीन पुत्रियां हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। वे लोग किसी तरह लोगों से मदद मांगकर कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। महिला की की मौत के बाद तीनों पुत्रियों का भरणपोषण करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। ताकि परिवार चल सके। सड़क जाम के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। -

chat bot
आपका साथी