जलनिकासी को ले ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना, नारेबाजी

दरभंगा। केवटी पंचायत अंतर्गत कई गावों में जलजमाव की समस्या वर्षों से देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:46 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:46 AM (IST)
जलनिकासी को ले ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना, नारेबाजी
जलनिकासी को ले ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना, नारेबाजी

दरभंगा। केवटी पंचायत अंतर्गत कई गावों में जलजमाव की समस्या वर्षों से देखी जा रही है। शनिवार को जलनिकासी को ले ग्रामीणों मे प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रर्दशन किया। संतोष कुमार साहु के नेतृत्व में घरना दिया गया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के कारण गांवों की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जलनिकासी को ले ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने आरडीओ सह प्रभारी बीडीओ महेश चन्द्र व सीओ सह प्रभारी एमओ अजीत कुमार झा एवं मुखिया प्रतिनिधि मो.बदरे आलम को ज्ञापन सौंप जलनिकासी की मांग की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौपाल, भिखारी यादव, सुनील दास, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, मोहन यादव, हरदेव यादव, शत्रुघ्न यादव, सुरेन्द्र पंडित, राजेश राय, संतोष गुप्ता, सुमित गुप्ता, मुन्ना ठाकुर, विदेश्वर शर्मा, विरवंत राम,सुनील राम, मुन्ना साहू और दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अशोक शर्मा भी मौजदू थे। -------

chat bot
आपका साथी