बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों का दो दिन के अंदर करें टीकाकरण : डीएम

सभी अंचलों से बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों का टीकाकरण दो-तीन दिनों के अंदर कराएं। उपरोक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:45 PM (IST)
बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों का दो दिन के अंदर करें टीकाकरण : डीएम
बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों का दो दिन के अंदर करें टीकाकरण : डीएम

दरभंगा। सभी अंचलों से बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों का टीकाकरण दो-तीन दिनों के अंदर कराएं। उपरोक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कही। वे मंगलवार को समाहरणालय स्थित आंबेडकर सभागार में बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य को ले सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। कहा कि अंचलों में उपलब्ध नावों की मरम्मति करा ली जाए एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से उनका पंजीकरण करा लिया जाए। साथ ही पॉलीथीन की व्यवस्था कर ली जाए। स्थानीय विक्रेताओं के साथ जल्द से जल्द बैठक कर निर्धारित दर पर बाढ़ के दौरान सामग्री आपूर्ति करने को ले एकरारनामा बना लिया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबोधित करते कहा कि सामुदायिक किचन में कोविड-19 के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन किया जाए। भोजन कराते समय शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जाए। खाना खिलाने वाले निश्चित रूप से मास्क पहने और वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल मीटिग में जिलाधिकारी को वैसे सभी सरकारी व गैर- सरकारी कर्मियों का टीकाकरण करा देने का निर्देश दिया था, जो बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाते है। इन कर्मियों ेके टीकाकरण से बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने पर किसी को कोई चिंता नहीं रहेगी। इससे संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज से सभी प्रखंडों में बेसहारा लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था शुरु कर दी गई है। अधिकारियों को कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी हालत में कोई भूखा नहीं रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) अखिलेश प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

----------

chat bot
आपका साथी