योग दिवस पर मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो कार्यक्रम : रत्नाकर

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने दरभंगा में भाजपा के आगामी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:01 AM (IST)
योग दिवस पर मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो कार्यक्रम : रत्नाकर
योग दिवस पर मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो कार्यक्रम : रत्नाकर

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने दरभंगा में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के लोगों के साथ रविवार को विस्तृत विचार विमर्श किया। कहा- 21 जून को योग दिवस पर संगठन के द्वारा प्रत्येक मंडल पर दो जगह चयनित कर वहां योग दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। 23 दिवस को श्यामा प्रसाद बलिदान दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। 23 जून से 6 जुलाई तक सभी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद और विधायक पौधारोपण कार्यक्रम करेंगे। लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। मैं सभी कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। जिनकी सार्थक मेहनत की बदौलत संगठन ने पिछले चुनाव में 9 सीट हासिल कर शानदार सफलता हासिल की। आप मेहनत करेंगे तो जनता अवश्य आशीर्वाद देगी। हम दरभंगा की महान जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इतनी बड़ी जीत हासिल करवाने का कार्य कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। वो जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक, जिले के पदाधिकारी ,मंच मोर्चा के अध्यक्ष और संयोजकों की बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गान के साथ हुआ। सांसद, मंत्री और विधायकों रत्नाकर जी का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर, और मिथिला पेंटिग से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जिस उत्साह के साथ जनता ने एनडीए की सरकार बनाने में मदद की उसी अनुरूप सरकार भी सभी लंबित योजना को पूर्ण करेंगी और दरभंगा एवं मधुबनी को अपना पुराना स्थान दिलवाएगी।

दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा दरभंगा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष ध्यान है। दरभंगा में घोषित सभी योजना समय पूर्व पूरी होंगी। आनेवाले समय में दरभंगा विकास की ²ष्टि में भारत के अग्रिम जिलों में एक होगा। अपने संबोधन में मधुबनी संसाद डॉ अशोक यादव ने कहा इस सरकार का पहली प्राथमिकता विकास है जिसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। सरकार सभी वादा को पूर्ण कर इतिहास रचने का कार्य कर रही है।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा इस कॅरोना काल मे भी कार्यकर्ता दिन रात लग कर मदद कर रहे है ।आज नगर दरभंगा में सभी जगह कोविड टीकाकरण चल रहे हैं, जहां हजारों लोग इसका लाभ ले रहे हैं। मौके पर हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, जिला प्रभारी भोगेन्द्र ठाकुर,सुजीत मल्लिक,ज्योति कृष्ण झा लवली, राजेंद्र चौपाल,बीना झा ,अभय झा ,संजीव साह,विजय चौधरी,अमलेश झा ,संजीव साह,उमेश चौधरी,तनवीर हसन ,राजू तिवारी, अंजनी सहनी, अंजनी निषाद के साथ सभी मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष और संयोजक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी