घनश्यामपुर में डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम

दरभंगा। गनौन गांव में शनिवार को डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। गनौन-लगमा सड़क की पुलिया में जमे पानी में दो बच्चे नहाने गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST)
घनश्यामपुर में डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम
घनश्यामपुर में डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम

दरभंगा। गनौन गांव में शनिवार को डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। गनौन-लगमा सड़क की पुलिया में जमे पानी में दो बच्चे नहाने गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही शिक्षक युगेश्वर मुखिया 13 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन मुखिया व शंभू मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र तरण मुखिया परिजनों घर में बिना किसी को बताए गनौन-लगमा सड़क स्थित पुलिया के नीचे जमे पानी में नहाने गया था। इनके साथ दो अन्य बच्चे भी साथ गए थे। साथ के दोनों बच्चे गहरे पानी में जाने से बच गए। लेकिन प्रियरंजन और तरण गहरे पानी में समा गए। ग्रामीणों की मदद से उक्त दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी से उक्त स्थल से मिट्टी गटाई की गई थी। पुलिया स्थित स्थल गड्ढ़े में तब्दिल हो गया है। पूर्व जिप सदस्य महादेव झा ने बताया कि प्रियरंजन पटना में तथा तरण सूरत में छठी कक्षा में पढ़ता था। लॉकडाउन के कारण परिवार गांव आया हुआ है। पुलिस अवर निरीक्षक जयगोविद प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्मार्टम करवाने से मना कर दिया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा दिया गया है। वहीं घटना को ले आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी