चौबीस घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध : संजय

दरभंगा। सुरक्षित रहते हुए सबकी मदद करें। रेमडेसिविर इंजेक्शन ऑक्सीजन सिलेंडर कोवि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:13 AM (IST)
चौबीस घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध : संजय
चौबीस घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध : संजय

दरभंगा। सुरक्षित रहते हुए, सबकी मदद करें। रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड-19 संक्रमितों के लिए बेड, निजी अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था तथा टीकाकरण पूरी व्यवस्था केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई है। कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कोरोना संक्रमितों की मदद करें। सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उपरोक्त बातें गुरुवार को शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कही।

कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। सरकार की ओर से कोविड-19 संक्रमितों के लिए व्यवस्था की गई है। डीएमसीएच के चिकित्सक की पर्ची पर यह उपलब्ध होता है। जो लोग निजी अस्पतालों में भी जो एडमिट हैं उन्हें इस इंजेक्शन की जरूरत है तो वह निजी अस्पताल प्रबंधन इसके लिए निर्धारित एप पर उस मरीज का नाम, आधार संख्या आदि डालेंगे। दिन के 1 बजे तक यह जानकारी देनी है। शाम या देर शाम तक उन्हें उस मरीज के लिए रेमडेसिविर भी उपलब्ध करा दिया जाता है। सात स्थानों पर स्थाई रूप से टीकाकरण चल रहा है। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम अति शीघ्र शुरू होने वाला है। जिन्हें भोजन की अत्यंत कठिनाई है उनके लिए सरकार की ओर से एमएलएसएम कॉलेज में सामुदायिक किचन आरंभ कर दिया गया है।

कुल दस किलो अनाज मुफ्त मिलेगा गरीबों को

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मोबाइल 24 घंटा खुला रहता है। जिन्हें जिस चीज की जरूरत हो बेहिचक कभी भी मोबाइल पर सूचना देकर सहयोग ले सकते हैं। श्री सरावगी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत पूर्व से गरीबों को मिल रहा 5 किलो नि:शुल्क तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत और 5 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। यानी कुल 10 किलो अनाज गरीबों को मुफ्त में इस महामारी में मिलेगा। कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए नगर विधायक ने कहा कि जांच शिविर लगाने की जहां जरूरत महसूस हो उसके संबंध में मुझे जानकारी दीजिए और वहां जांच करने वाले चिकित्सा कर्मी जाएंगे एवं लोगों की जांच करेंगे। जिन्हें थोड़ा भी संदेह हो वह निश्चित रूप से जांच करवाएं। जिला स्कूल के निकट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा भवन में ऊपरी मंजिल पर एक सौ बेड का कोविड- अस्पताल भी तैयार है। यहां सारी व्यवस्था है। उससे भी लोग लाभ उठाएंगे। सदर पीएचसी में भी 8 ऑक्सीजन बेड तैयार हो चला है।

वर्चुअल बैठक को संबोधित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता ,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मलिक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश समिति सदस्य वरुण कुमार झा, जिला महामंत्री संजीव शाह, जिला मंत्री राजू तिवारी, अंकुर गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार, संगीता साहू, संतोष पोद्दार ,सदर प्रखंड महामंत्री राजू झा, मीडिया प्रभारी रवि कांत झा शामिल रहे। जबकि मुख्य रूप से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं में भरत साहनी, मुकुंद चौधरी, आदर्श ठाकुर, संजय कुमार महतो, रमेश प्रसाद, मनोज झा ,पंकज कुमार ,मुकेश महाराज, संजय महतो ,अंकित कांस्यकार, लक्ष्मी प्रसाद, शशि किशोर ,शंभू यादव, डॉक्टर आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मनीष मिश्रा, रोशन झा, भास्कर ,चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार झा, बबलू जी ,मनीष खटीक, चंदन प्रसाद आदि शामिल रहे। बैठक का संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार झुनझुनवाला ने किया।

chat bot
आपका साथी