कुशेश्वरस्थान विस उप चुनाव में 12 सौ मतदाता पर होगा एक मतदान केंद्र : डीएम

विधानसभा निर्वाचन के लिए जारी निर्देश के आलोक में कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के मद्देनजर मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए सुरक्षात्मक ²ष्टिकोण से अधिकतम 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र का निर्धारण किया गया है। ताकि मतदान केंद्र पर शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:44 AM (IST)
कुशेश्वरस्थान विस उप चुनाव में 12 सौ मतदाता पर होगा एक मतदान केंद्र : डीएम
कुशेश्वरस्थान विस उप चुनाव में 12 सौ मतदाता पर होगा एक मतदान केंद्र : डीएम

दरभंगा । विधानसभा निर्वाचन के लिए जारी निर्देश के आलोक में कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के मद्देनजर मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए सुरक्षात्मक ²ष्टिकोण से अधिकतम 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र का निर्धारण किया गया है। ताकि मतदान केंद्र पर शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। वहां अत्यधिक भीड़ न हो। ऐसे मतदान केंद्रों के लिए जहां 1200 से अधिक मतदाता है, उसी मतदान केंद्र भवन परिसर में सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपरोक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने कही। वे शनिवार को आंबेडकर सभागार में राजनीतिक दलों के साथ कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे। अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल सह निर्वाची पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के द्वारा सहायक मतदान केंद्रों की सूची का प्रेषित प्रस्ताव को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। डीएम ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा कोविड-19 के तहत चुनाव प्रचार हेतु भी बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नए निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार इनडोर सभा में अधिकतम 200 व्यक्ति, आउटडोर सभा में अधिकतम 500 व्यक्ति तथा स्टार प्रचारक के रहने पर अधिकतम संख्या लोगों की संख्या एक हजार निर्धारित की गई है। रोड शो पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। सड़क किनारे नुक्कड़ सभा के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति, घर-घर प्रचार अभियान के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति, वीडियो वैन से प्रचार के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 72 घंटे पहले यानि तीन दिन पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर इन तथ्यों से अवगत करा देने को कहा। बताया- कुशेश्वरस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 264 मूल मतदान केंद्र एवं 46 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 46 सहायक मतदान केंद्रों में से 44 सहायक मतदान केंद्र उसी भवन में है। केवल दो सहायक मतदान केंद्र मूल मतदान केंद्र से अलग बने है। सहायक मतदान केंद्र इस तरह बनाए गए हैं कि महिला मतदाता एक ओर और पुरूष मतदाता एक ओर रहेंगे। जिन मतदान केंद्रों पर महिला मतदाता हैं, वहां मतदान कर्मी एवं पुलिस बल भी महिला ही रहेंगी। उन्होंने राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि वैसे मतदान केंद्रों पर पोलिग एजेंट भी महिला को ही रखा जाए। मौके पर सहायक समाहत्र्ता अभिषेक पलासिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू के जिलाध्यक्ष विमल कुमार चौधरी, सीपीआई के सचिव नारायणजी झा, राजद के जिलाध्यक्ष उमेश राय, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, एलजेपी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष डीके झा, बसपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

----------

ईवीएम का हुआ फ‌र्स्ट रेंडमाइजेंशन

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा ईवीएम का फ‌र्स्ट रेंडामाइजेशन राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर किया गया। कुल 310 मतदान केंद्रों के लिए 40 फीसद बीयू एवं सीयू तथा 50 फीसद वीवी पैट सुरक्षित रखते हुए 434 बीयू, 434 सीयू एवं 465 वीवी पैट का रेंडमाइजेशन किया गया।

-----

chat bot
आपका साथी