मायके वालों के साथ पीड़िता को घर में किया बंद, पुलिस ने बचाई जान

पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला को गंभीर स्थिति में शनिवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉ. वीएस प्रसाद के यूनिट में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 02:10 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:34 AM (IST)
मायके वालों के साथ पीड़िता को घर में किया बंद, पुलिस ने बचाई जान
मायके वालों के साथ पीड़िता को घर में किया बंद, पुलिस ने बचाई जान

दरभंगा । पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला को गंभीर स्थिति में शनिवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉ. वीएस प्रसाद के यूनिट में चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी जुनैद अनवर की पत्नी मासूमा प्रवीण (32) के रूप में की गई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पूर्व हुई थी। लेकिन, शादी के समय से ही उसके पति दहेज की मांग करने लगे। इसे लेकर उसके साथ हमेशा मारपीट की जाती थी। इसी क्रम में उसे लाठी से बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। सूचना पर मायके से पहुंचे लोगों को भी पीड़िता के साथ घर में आरोपित पति ने बंद कर दिया। इसी दौरान पीड़िता का भाई खिड़की से निकलकर भागा। उसकी शिकायत पर महिला थाना की पुलिस दल-बल के साथ पीड़िता के घर पहुंची। इसके बाद सभी को बंद घर से निकाला गया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपित फरार है। छापेमारी जारी है।

-------------

chat bot
आपका साथी