लूट के इरादे से आए दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पीटा

विशनपुर थाना क्षेत्र के चंदौली हाट चौक पर शुक्रवार की रात लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों को लोगों ने घेर कर लिया। भागने के क्रम में दो बदमाशों को दबोच कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM (IST)
लूट के इरादे से आए दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पीटा
लूट के इरादे से आए दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पीटा

दरभंगा । विशनपुर थाना क्षेत्र के चंदौली हाट चौक पर शुक्रवार की रात लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों को लोगों ने घेर कर लिया। भागने के क्रम में दो बदमाशों को दबोच कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्त में आया मो. आमिर विशनपुर थाने के बसंत का निवासी है। जबकि, दूसरा आजाद कुमार सिंह पटोरी गांव का है। घटनास्थल से एक बाइक और मैगजीन लगी राइफल की तीन गोली बरामद की गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ में जुटी है। बताते हैं कि गांव के मो. तस्लीम के घर में अचानक दस की संख्या अपराधी हथियार लेकर पहुंचे। इसके बाद मो. तस्लीम के पुत्र मो. मंतवीर को आवाज दी। परिजन खिड़की से हथियार से लैस अनजान दस लोगों को देख डर गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों को आवाज लगाई। आसपास के लोग जुट गए। चारों ओर से लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। इस बीच सामने से गश्ती पुलिस भी पहुंच गई। बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने दो को दबोच लिया। जबकि, तीन बाइक से शेष बदमाश भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए दो बदमाशों के पास से एक होंडा साइन बाइक और घटनास्थल से मैगजीन सहित तीन कारतूस को बरामद किया गया। गृहस्वामी ने बताया कि सभी बदमाश उनके पुत्र मंतवीर की हत्या और लूट के इरादे से आए थे। मंतवीर दूसरे प्रदेश में जॉब करता है और ईद के मौके पर घर आया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। मामला क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शेष को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी