गला रेत वृद्धा की हत्या, चांदी के जेवरात की लूट

सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाने के दोघरा खड़का सड़क किनारे अपराधियों ने जगतारण देवी (65) की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के चांदी के जेवरात को लूट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:17 AM (IST)
गला रेत वृद्धा की हत्या, चांदी के जेवरात की लूट
गला रेत वृद्धा की हत्या, चांदी के जेवरात की लूट

दरभंगा । सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाने के दोघरा खड़का सड़क किनारे अपराधियों ने जगतारण देवी (65) की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के चांदी के जेवरात को लूट लिया। जगतारण देवी जाले थाने के कतरौल बसंत पंचायत की लतराहा हराजी टोला निवासी स्व. जयकिशुन यादव की पत्नी थी और सरेह में मवेशी के लिए चारा लाने गई थी। सूचना मिलते ही जाले थानाध्यक्ष उमेश कुमार, सअनि ब्रजेश पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। बताया कि हत्या की सूचना नानपुर पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल शव उसके घर पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, जगतारण देवी पशु के लिए घास काटने घर से लगभग आधा किलोमीटर पश्चिम मूसाई भिरा की ओर गई थी। दोपहर एक बजे तक वह घास काटते देखी गई। शाम करीब साढ़े चार बजे सरेह की ओर गई कुछ महिलाओं ने दोघरा खड़का सड़क किनारे खून से लथपथ उसके शव को देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद शव की पहचान हुई। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसके हाथ एवं गले से चांदी के जेवरात को गायब पाया। माना जा रहा है कि अपराधियों ने जेवरात लूटने के दौरान महिला की गला रेत हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह हत्या की यह पहली घटना है। इस चौर में गांव की महिलाएं हमेशा घास काटने जाती है। अब हत्या की घटना के बाद सभी दहशत में हैं।

chat bot
आपका साथी