सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर से नहीं हो रहा कचरा का उठाव

आउटसोर्सिंग के खिलाफ बिहार लोकल बॉडीज इम्पलॉइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आहृवान पर रविवार को भी निगम कर्मियों की हड़ताल जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 02:08 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:42 AM (IST)
सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर से नहीं हो रहा कचरा का उठाव
सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर से नहीं हो रहा कचरा का उठाव

दरभंगा । आउटसोर्सिंग के खिलाफ बिहार लोकल बॉडीज इम्पलॉइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आहृवान पर रविवार को भी निगम कर्मियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण शहर से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। जगह-जगह चौक-चौराहा और वार्डों में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। कचरा से आ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हड़ताल के कारण आमलोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए निगम का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए हड़ताल परेशनी का सबब बन गया है। निगम कार्यालय के दोनों गेट में ताला लगे रहने के कारण लोग वापस अपने घर लौटने को मजबूर है। इसके अलावा भवन निर्माण को ले नक्शा पास कराने में भी परेशानी हो रही है। विभिन्न चौक-चौराहे पर लगे कचरे का अंबार आवारा पशुओं के लिए बसेरा बना हुआ है। मिर्जापुर से आयकर चौराहा जाने वाले रास्ते पर सड़क पर डस्टबीन पड़ा रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहां फैला कचरा सड़क के बीचों-बीच जमा हो रहा है। कचरा उठाव नहीं होने के कारण निगम की गाड़ियां गोदामों में पड़ी हुई है। बता दें कि पांच सितंबर को हड़ताल के पहले दिन नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के साथ इनकी बात नहीं बनी। इधर, संघ के अध्यक्ष मोख्तार खां ने बताया कि सफाई कर्मी, दैनिक कर्मी के हित में सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं किया है। मांगें नहीं मानने तक उन्होंने हड़ताल जारी रहने की बात कहीं।

----------------

chat bot
आपका साथी