नीतीश सरकार में स्थापित हुआ कानून का राज : मंत्री

- दो तिहाई बहुमत से फिर बनेगी नीतीश की सरकार संजय झा फोटो 29 डीआरजी 10 मनीगाछ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST)
नीतीश सरकार में स्थापित हुआ कानून का राज : मंत्री
नीतीश सरकार में स्थापित हुआ कानून का राज : मंत्री

दरभंगा। जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि लालू यादव की सरकार चरवाहा विद्यालय खोलकर लोगों को शिक्षा से दूर रखती थी। लेकिन, नीतीश सरकार प्राथमिक स्कूल से लेकर, इंजीनियरिग एवं मेडिकल कॉलेज खोलकर लोगों को शिक्षित कर रही है। वंचितों को समाज की मुख्य धारा में ला रही है। पूर्व के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ऐसा क्या किया कि वो जेल में बंद हैं और उनके पुत्र जो महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं वो बेल पर हैं। कहा कि पहले बिहार का विकास दर 3.3 प्रतिशत था। अब यह बढ़कर 12.8 प्रतिशत हो गया है। नीतीश कुमार जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो बिहार में स्कूल का भवन,सड़क, उद्योग कुछ भी नहीं था। केवल गुंडागर्दी का राज था। उस समय बिहार में 118 नरसंहार हुए थे। लेकिन, जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से हर गांव में स्कूल खुला है। स्कूल का भवन बना है, सड़क, बिजली सहित हर क्षेत्र में काम हुआ है और हो रहा है। गुंडागर्दी खत्म हुई और कानून का राज्य स्थापित हुआ है। पहले 12 प्रतिशत बच्चे से बाहर थे जो अब आधा प्रतिशत पर आ गया है।

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दो तिहाई बहुमत से फिर से नीतीश की सरकार बन रही है। राज्य एवं केंद्र में एनडीए की सरकार रहने के वजह से ही आज दरभंगा में एम्स एवं एयरपोर्ट बन रहा है। पूरे बिहार की नजर दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पर टिकी है। जहां 25 वर्षों से एक ही विधायक जमे हुए हैं। जिस क्षेत्र में पच्चीस सालों से एक ही व्यक्ति बार-बार विधायक बनते आ रहा हो। उस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाना आश्चर्य की बात लगता है। इसलिए अबकी बार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जात पात से ऊपर उठकर वोट करना है।

जहानाबाद से सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए विकास का काम किया है। समाज के अंतिम पादान पर रहनेवाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उनके लिए विकास का काम नीतीश कुमार ने किया है। पंचायतों में आरक्षण लागू कर चहुंमुखी विकास का काम करवाने का काम बिहार सरकार करा रही है। मत्स्य जीवी सहयोग समिति मनीगाछी के अध्यक्ष महीम सहनी की अध्यक्षता एवं विन्देश्वर राम की संचालन में हुए चुनावी कार्यक्रम सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी, वीआइपी के जिलाध्यक्ष बिनोद बंपर, जदयू ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भारती, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंजीत चौधरी, श्याम किशोर प्रधान, नरेंद्र झा,बलराम राम, जयराम चौधरी आदि ने संबोधित किया। -

chat bot
आपका साथी