पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का घर होगा कुर्क

दरभंगा । पुलिस पर फायरिग करने वाले बदमाश फरार चल रहे हैं। शातिर मो. आरजू खां सहित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:47 PM (IST)
पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का घर होगा कुर्क
पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का घर होगा कुर्क

दरभंगा । पुलिस पर फायरिग करने वाले बदमाश फरार चल रहे हैं। शातिर मो. आरजू खां सहित आरजू सहित उसका भाई रिकी खां, राजा खां, कठहलबाड़ी के सोनू खां और रूस्तम की गिरफ्तारी लहेरियासराय पुलिस के लिए चुनौती बनी है। तीन मार्च की रात से सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन, इसमें पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि सभी अपने घर से फरार हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस सभी आरोपितों के घर को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर कोर्ट में पुलिस अर्जी देगी । स्वीकृति मिलने के साथ ही आगे की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में पुलिस पर जानलेवा हमला और फायरिग करने वाले सभी बदमाश डकैती की साजिश रच रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी की। जहां बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिग की। इस दौरान नगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मो. कैफ को पुलिस ने दबोच लिया था। उसके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद किया गया था। यह देख शेष बदमाशों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और पकड़े गए बदमाश कैफ को छुड़ाने की कोशिश की। इसमें तकनीकी सेल के रामबाबू यादव और सीआइएटी के अंकित कुमार घायल हो गए। रामबाबू की स्थिति गंभीर रहने के कारण कई दिनों तक भर्ती रहना पड़ा। दो प्राथमिकी हुई थी दर्ज :

मामले को लेकर पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की थी। एक में आरोपितों को छुड़ाने की कोशिश और दूसरी में डकैती की साजिश व फायरिग की। इस मामले में पुलिस ने फरार बदमाश आरजू खान के परिवार के चार लोगों को दबोच लिया था। इसमें वसीम असरफ, असरफ अली, मो. अरमान उर्फ चांद सहित रूखसाना खातून शामिल थे। सभी पर शातिर बदमाश कैफ को छुड़ाने की कोशिश और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था।

शातिरों की सूची में शामिल हैं फरार आरोपित :

फरार आरोपित शातिर बदमाशों की सूची में शामिल हैं। 31 दिसंबर 2018 को नगर थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के पास मो. आरजू खां सहित उसके साथियों ने सुनील राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी। 31 अक्टूबर 2020 की देर रात लहेरियासराय थानाक्षेत्र के भीगो मंदिर के पास चाय की दुकान पर रिकी खां अपने साथियों के साथ मिलकर नंबर पांच निवासी फैजान नासिर उर्फ गोलू उर्फ कलेक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पांच जून 2020 को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी मोहल्ला से गिरफ्तार किए मुंगेर जिले का बबल डॉन उर्फ कर्मवीर मिश्रा के साथ सोनू खां सहित आधा दर्जन हथियार तस्करों को पकड़ा गया था। इसमें मौके से फरार होने वाले बदमाशों में मो. कैफ का नाम आया था। वहीं 25 फरवरी 2021 की रात लहेरियासराय के खाजासराय मोहल्ला में पंडासराय मोहल्ला के बाबू साहेब को बाइक से अगवा कर लिया था। इसमें मो. आरजू खां, मो. कैफ, मो. सोनू आदि शामिल थे। सभी ने बाबू साहेब को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया था। हालांकि, पुलिस दबिश बढ़ने पर बाबू साहेब को जख्मी हालत में छोड़ दिया था।

chat bot
आपका साथी