बैंक लूटने आए बदमाश भूटकी गिरोह के निकले

लहेरियासराय थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश बेगूसराय के कृष्णा तिवारी उर्फ भूटकी गिरोह का सदस्य है। पूछताछ में हथियार के साथ गिरफ्तार बेगूसराय के फुलवरिया निवासी मोहर पांडेय और मनोज मिश्र ने यह जानकारी पुलिस को दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 06:14 AM (IST)
बैंक लूटने आए बदमाश भूटकी गिरोह के निकले
बैंक लूटने आए बदमाश भूटकी गिरोह के निकले

दरभंगा । लहेरियासराय थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश बेगूसराय के कृष्णा तिवारी उर्फ भूटकी गिरोह का सदस्य है। पूछताछ में हथियार के साथ गिरफ्तार बेगूसराय के फुलवरिया निवासी मोहर पांडेय और मनोज मिश्र ने यह जानकारी पुलिस को दी है। इसमें मनोज वर्तमान में हाजीपुर स्थित दिग्धीकला चौक पर किराए के मकान में रहता है। दोनों ने भाग निकले अपने तीन साथी राहुल तिवारी, संजय तिवारी और झुलन तिवारी के नामों का भी पर्दाफाश किया है। सभी सोकहारा निवासी है।

याद रहे कि सभी बदमाश शक्रवार को लहेरियासराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। इनमें दो बदमाशों को घटना से पहले ही लोहिया चौक से दबोच लिया। हालांकि, तीन बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया था। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है। कहा कि बैंक में गए ग्राहक से मोटी रकम लूटने की साजिश के तहत सभी पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी