लोकसभा में उठा केएसडीएस को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का मुद्दा

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का दर्जा देने तथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM (IST)
लोकसभा में उठा केएसडीएस को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का मुद्दा
लोकसभा में उठा केएसडीएस को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का मुद्दा

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का दर्जा देने तथा संस्कृत विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ने की मांग मंगलवार को संसद भवन में हुई। इससे संस्कृत प्रेमियों में संस्कृत के विकास को लेकर एक नूतन क्रांति का संचार हुआ है ।

लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय के अनुदान मांगों की चर्चा के क्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बिहार के एक मात्र कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की बात जोर शोर से उठाई। साथ ही बिहार के संस्कृत विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ने का भी आग्रह किया।

संस्कृत भारती बिहार प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ.रामसेवक झा एवं दरभंगा संयोजक डॉ.त्रिलोक झा ने शुक्रवार को बताया कि जहां एक तरफ केएसडीएस के केंद्रीय विश्वविद्यालय होने से रोजगार के नूतन आयाम स्थापित होंगे। वहीं ज्ञान- विज्ञान समृद्ध मिथिला अपनी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को इस विश्वविद्यालय के माध्यम से सुरक्षित करने में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के सभी संस्कृत विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ने पर संसाधनहीन संस्कृत विद्यालयों में भवन का निर्माण होगा तथा सर्व शिक्षा अभियान के मानकों के आधार पर वहां अध्ययन-अध्यापन की सुचारू व्यवस्था प्रारंभ होगी। जिससे उच्च कक्षाओं में विश्वविद्यालय में भी छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि होगी। सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा संस्कृत भाषा के विकास के लिए संसद भवन में आवाज उठाई हैं वह प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है। सरकार को चाहिए कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर अविलंब ध्यान दें। जिससे मिथिला ही नहीं पूरे बिहार को लाभ होगा।

केएसडीएस के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री डॉ. रमेश कुमार झा,लगमा संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य विद्यावाचस्पति डॉ.सदानंद झा, दरभंगा संयोजक डॉ.त्रिलोक झा, क्षेत्र मंत्री प्रो.श्रीप्रकाश पांडेय, सहमंत्री रामेश्वरधारी सिंह, डॉ. दीप्तांशु भास्कर, देव निरंजन, डॉ.राम कुमार झा ,गोविद कुमार झा ,डॉ कृष्ण कुमार मिश्र आदि ने सांसद को संस्कृत के विकास में महती भूमिका के लिए बधाई दी है।

-

chat bot
आपका साथी