सीआइएटी दस्ता ने चलाया अभियान, मटरगश्ती करने वालों पर चटकाई लाठियां

दरभंगा। लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार को शहरी क्षेत्र में सीआइएटी दस्ता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:57 PM (IST)
सीआइएटी दस्ता ने चलाया अभियान, मटरगश्ती करने वालों पर चटकाई लाठियां
सीआइएटी दस्ता ने चलाया अभियान, मटरगश्ती करने वालों पर चटकाई लाठियां

दरभंगा। लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार को शहरी क्षेत्र में सीआइएटी दस्ता ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर मटरगश्ती करते कई लोगों पर जवानों ने लाठियां चटकाने का काम किया। इससे बेवजह सड़कों पर घुमने वालों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस वाले को देख सभी इधर-उधर भागने लगे। लहेरियासराय से दोराना चौक, बाघ मोड़, कादिराबाद, दिल्ली मोड़ बस स्टैंड आदि इलाके में पूरे दिन सीआइएटी दस्ता गश्त करते नजर आए। हालांकि, सख्ती से की जा रही कार्रवाई से कई लोगों में नाराजगी भी दिखी। लेकिन, आस-पास के लोगों ने आक्रोशितों को समझाने की भी कोशिश की। कहा- लाठी नहीं चलेगा तो कोई मानने को तैयार नहीं होगा। लोग बेवहज सड़कों पर मटरगश्ती कर रहे हैं। सड़कों पर गुजरना का सही-सही कारण साक्ष्य के साथ बताना चाहिए। इससे पुलिस वाले किसी पर सख्ती से कार्रवाई करने की जगह मदद करेंगे। इधर, लहेरियासराय थानाक्षेत्र में प्रशिक्षु डीएसपी सर्वेश चंद्र पूरे दिन सड़क पर कसरत करते रहे। आते-जाते वाहनों को रोककर चेक कर रहे थे। इस दौरान एक दूल्हे की कार को उन्होंने रोक दिया। चेक करने पर अंदर बैठे दो लोग बिना मास्क के पाए गए। इसके बाद जुर्माना की राशि वसूले जाने के बाद ही दूल्हे की गाड़ी को आगे बढ़ने दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने गुदरी बाजार में अमर शू दुकान में छापेमारी कर मालिक व स्थानीय थानाक्षेत्र के बहादुरगंज निवासी मो. अशरफ अली, कर्मी मो. चांद और नवी आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गाड़ी को देख चप्पल-जूता बेच रहे दुकान मालिक और उनके दोनों कर्मी

भागने की कोशिश की। लेकिन, तीनों को खदेड़कर दबोच लिया। वहीं चेकिग अभियान के दौरान 26 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

वहीं नगर थाने की पुलिस ने 10 वाहनों को जब्त कर मटरगश्ती कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने 22 वाहनों को जब्त कर मटरगश्ती करते 15 लोगों को दबोच लिया। सख्ती के साथ अभियान चलने और जगह -जगह प्रशिक्षु डीएसपी के तैनात होने से पूरे दिन शहर में हड़कंप मचा रहा है। खराब मौसम के बीच भी पुलिस अपने ड्यूटी के प्रति सक्रिय दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी