जनता को बताएं लालू जी पंद्रह वर्षों में कुशेश्वरस्थान के लिए क्या किया : संजय झा

दरभंगा। जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि आज लालू प्रसाद यादव वोट मांगने आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:49 PM (IST)
जनता को बताएं लालू जी पंद्रह वर्षों में कुशेश्वरस्थान के लिए क्या किया : संजय झा
जनता को बताएं लालू जी पंद्रह वर्षों में कुशेश्वरस्थान के लिए क्या किया : संजय झा

दरभंगा। जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि आज लालू प्रसाद यादव वोट मांगने आ रहे हैं। आ रहे हैं तो उन्हें यहां (कुशेश्वरस्थान) की जनता को बताना चाहिए कि जब उनको राज-पाट मिला और 15 साल तक लो सत्ता में रहे तो उन्होंने कुशेश्वरस्थान के लिए क्या किया। दरभंगा के लिए क्या किया। उन्होंने जिस तरह से सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में टिप्पणी की है कि - विसर्जन कर देंगे। यह बिहार के लोगों की भाषा नहीं हो सकती है। उनके कहने से सबकुछ हो जाएगा। बिहार की बारह करोड़ जनता का समर्थन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्राप्त है, तब वो सूबे के मुख्यमंत्री हैं। वो कहते विसर्जन कर देंगे। वो देख लेंगे 2025 तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे। उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त है।

मंत्री श्री झा बुधवार को कुशेश्वरस्थान में जनसंपर्क से पहले मंदिर में पूजा के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कहा- जब वो सत्ता में थे तो उन्होंने कुशेश्वरस्थान की जनता की सुधि नहीं ली। विकास की बात तो दूर रही कोसी के पश्चिमी तटबंध को खुला छोड़ दिया। तटबंध का निर्माण नहीं कराकर सारा पानी कुशेश्वरस्थान में ही जमा होने के लिए छोड़ दिया। उनके शासनकाल में ही कुशेश्वरस्थान बाढ़ की तबाही झेलने के लिए अभिशप्त हुआ। लेकिन, जबसे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम शुरू किया तब से वो कुशेश्वरस्थान के लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। बाढ़ को उन्होंने करीब से देखा। बोट से लोगों के बीच गए और उनके दर्द को महसूस किया। इसी के साथ उन्होंने कोसी के पश्चिमी भाग में तटबंध निर्माण की घोषणा कर रखी है। इसके अलावा कमला नदी के दाया और करेह के बायां तटबंध का काम लगभग पूरा होने की ओर है। इसे चार किलोमीटर आगे फूहिया तक बढ़ाया जा रहा है। तीनों नदियों के पानी को नियंत्रित करने के लिए तटबंध निर्माण करने के बाद एंटी फ्लड स्लूइस गेट लगाया जाएगा। लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी। आज कुशेश्वरस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। इन्हें क्या आता है। ये तो सिर्फ बयानबाजी करते रहते हैं। लोगों को अपमानित करना और गरीब जनता को गुमराह करना इनकी आदत है। हमारा संकल्प है विकास। हमारी सरकार ने कुशेश्वरस्थान में सड़कों का निर्माण कराया है। लोगों के घरों तक बिजली पहुंची है। बाढ़ में हम और हमारे मुख्यमंत्री लोगों के बीच होते हैं। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो हमेशा आपदा के वक्त छुट्टी मनाने चले जाते हैं। बिहार विकास की राह पर है। जनता सब समझ रही है। इस बार भी चुनाव नतीजे एनडीए के पक्ष में होंगे।

chat bot
आपका साथी