उप मुख्यमंत्री की पहल पर जल निकासी के लिए निगम को मिला पर्याप्त पंप : संजय

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निर्देश व नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के तत्परता व गंभीरता से दरभंगा नगर निगम को अब पर्याप्त संख्या में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर पंप उपलब्ध कराए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 12:59 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री की पहल पर जल निकासी के लिए निगम को मिला पर्याप्त पंप : संजय
उप मुख्यमंत्री की पहल पर जल निकासी के लिए निगम को मिला पर्याप्त पंप : संजय

दरभंगा। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निर्देश व नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के तत्परता व गंभीरता से दरभंगा नगर निगम को अब पर्याप्त संख्या में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर पंप उपलब्ध कराए गए हैं। अब नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह इन सभी पंपों का व्यवस्थित उपयोग कर शहर को शीघ्र जलजमाव से मुक्ति दिलाने में अपनी कार्य क्षमता का प्रदर्शन करे। उक्त बातें संजय सरावगी ने कही। कहा कि 31 जुलाई से पहले दरभंगा नगर निगम के पास जलजमाव से निपटने के लिए मात्र पांच एचपी के मात्र छोटे पंप उपलब्ध थे, जो सामान्य समय में जलजमाव से मुक्ति दिलाने को लेकर अपर्याप्त थे। विधायक ने बताया कि सरकार हर तरह के सहयोग करने को लेकर संकल्पित है। उपमुख्यमंत्री दरभंगा की हर समस्या से पल-पल जुड़े हुए हैं। मालूम हो कि विगत 31 जुलाई को नगर विधायक संजय सरावगी की ओर से दरभंगा के जलजमाव की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से संपर्क किया गया था। उपमुख्यमंत्री तुरंत दरभंगा के जलजमाव की समस्या को देखते हुए नगर विकास विभाग को निर्देश दिया। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव उसी पल जिला पदाधिकारी व दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त से बात कर बड़े पंप खरीदने का निर्देश जारी किया। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में नगर निगम की ओर से तुरंत 10 एचपी व 26 एचपी के पंप खरीदने का आदेश भी जारी कर दिया गया और आज की तारीख में नगर निगम के पास 10 एचपी के 10 पंप व 26 एचपी के चार पंप उपलब्ध है। इतना ही नहीं 80 एचपी का चार बड़ा पंप भी आठ को दरभंगा पहुंच चुका है, जिससे शहरवासियों को शीघ्र जलजमाव की समस्या से निजात दिलाई जा सकती है।

--------------

chat bot
आपका साथी