पुलिस वैन में अचानक चली गोली, सीआइएटी जवान घायल, भर्ती

दरभंगा। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक के पास पुलिस वैन में अचानक गोली चलने से काउंटर इंटेलिजेंस एंटी टेररिस्ट (सीआइएटी) का एक जवान घायल हो गया। इसके बाद अन्य जवानों में हड़कंप मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST)
पुलिस वैन में अचानक चली गोली, सीआइएटी जवान घायल, भर्ती
पुलिस वैन में अचानक चली गोली, सीआइएटी जवान घायल, भर्ती

दरभंगा। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक के पास पुलिस वैन में अचानक गोली चलने से काउंटर इंटेलिजेंस एंटी टेररिस्ट (सीआइएटी) का एक जवान घायल हो गया। इसके बाद अन्य जवानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जख्मी जवान को डीएमसीएच में भर्ती किया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद जवान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है। जख्मी जवान मनीष कुमार वैशाली जिले के हसनपुर का निवासी है। हालांकि, घटना को लेकर कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही लाइन डीएसपी जेएन ठाकुर, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, थानाध्यक्ष एचएन सिंह आदि निजी अस्पताल पहुंचे। जख्मी जवान का हाल जाना। हालांकि, घटना को लेकर फिलहाल कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

लाइन डीएसपी ठाकुर ने बताया कि गोली कैसे लगी इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं सीआइएटी प्रभारी मदन सिंह ने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इधर, लहेरियासराय थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि उनके पास अभी तक किसी तरह का कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीआइएटी के महिला व पुरुष जवान ड्यूटी जाने के लिए लोहिया चौक पर जुटे थे। जहां सभी जावन पुलिस वैन में बैठ गए। इसी दौरान एक जवान के हथियार को चेक किया जा रहा था। उससे अचानक गोली चल गई । जिसमें सामने बैठे जवान मनीष कुमार घायल हो गया। जांघ में गोली लगने के बाद आर-पार हो गई। इसके बाद अफरातफरी की स्थिति हो गई। हालांकि, इस घटना को दबाने के पीछे क्या कारण है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि पुलिस वैन के अंदर कुछ न कुछ अनहोनी घटना घटी है। घटना से तीन जवानों के संबंध होने की बात कही गई है। निजी अस्पताल में घटना की जानकारी लेने पहुंचे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने जख्मी जवान की तस्वीर लेने से भी मना कर दिया। कहा-कोई बड़ी घटना नहीं घटी है। आप लोग जा सकते हैं। इधर, सूचना पर जख्मी जवान के स्वजन भी अपने घर से अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जवान की स्थिति खतरे से बाहर थी।

-

chat bot
आपका साथी