एक से 12वीं तक के छात्र कर सकते 'जागरण जीनियस हंट' में प्रतिभाग

पटना। दैनिक जागरण ने प्रतिभाशाली छात्रों को खोजने के लिए बड़ा अभियान छेड़ा है। हमारी शिक्षा प्रणाली जिन प्रतिभावान बच्चों की खोज नहीं कर पाती है उनकी तलाश दैनिक जागरण के माध्यम से की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
एक से 12वीं तक के छात्र कर सकते  'जागरण जीनियस हंट' में प्रतिभाग
एक से 12वीं तक के छात्र कर सकते 'जागरण जीनियस हंट' में प्रतिभाग

नोट-जागरण जीनियस का नया लोगो भी लगाएं। 200 रुपये फीस देनी होगी अभियान में भाग लेने को

21 लाख रुपये छात्रों को पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे

28 अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन, जल्द कराएं अपना पंजीयन -अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को स्कूल के माध्यम से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

-'जागरण जीनियस हंट' अभियान के पटना। 'दैनिक जागरण' ने प्रतिभाशाली छात्रों को खोजने के लिए बड़ा अभियान छेड़ा है। हमारी शिक्षा प्रणाली जिन प्रतिभावान बच्चों की खोज नहीं कर पाती है, उनकी तलाश 'दैनिक जागरण' के माध्यम से की जाएगी। 'जागरण जीनियस हंट' अभियान के तहत ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच मुहैया कराया जाएगा, जिनकी बौद्धिक क्षमता अन्य छात्रों के मुकाबले अधिक होगी।

'जागरण जीनियस हंट' बच्चों की प्रतिभा की पहचान करने का अभियान है। इसके जरिए पूरे बिहार में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों का विभिन्न पैमानों के आधार पर प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। 28 अक्टूबर तक वेबसाइट व स्कूल में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

अभियान में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। इच्छुक छात्रों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। यह फीस अपने स्कूल या वेबसाइट के माध्यम से 28 अक्टूबर तक बच्चे जमा करा सकते हैं। इसमें बच्चों की शैक्षणिक योग्यता के साथ बौद्धिक योग्यता का भी परीक्षण किया जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र सीधे वेबसाइट पर जाएं। 28 अक्टूबर के बाद घोषित की जाएगी परीक्षा की तिथि

रजिस्ट्रेशन को लेकर छात्र अपने विद्यालय के साथ वेबसाइट व मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 28 अक्टूबर के बाद घोषित की जाएगी। इसका परिणाम परीक्षा के 15 दिनों के अंदर घोषित किया जाएगा। सभी बच्चों को रिपोर्ट कार्ड मुहैया कराया जाएगा। इसमें बिहार, जिला एवं स्कूल स्तर पर उनका शैक्षणिक व बौद्धिक मूल्यांकन किया जाएगा। क्लास एक से 12 तक के बिहार में पढ़ने वाले सभी बच्चे इस अभियान में भाग ले सकते हैं। पुरस्कार के रूप में मिलेंगे 21 लाख रुपये

अभियान में सफल बच्चों को बिहार एवं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल पुरस्कार राशि 21 लाख रुपये होगी। सभी स्कूलों के तीन श्रेष्ठ बच्चों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी