कोरोना को ले सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

दरभंगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आवश्यक वस्तु एवं सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की दुकानें सुबह के 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:10 AM (IST)
कोरोना को ले सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
कोरोना को ले सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

दरभंगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आवश्यक वस्तु एवं सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की दुकानें सुबह के 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। उपरोक्त आदेश शुक्रवार की देर शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों में दुकानदार और उनके कर्मी मास्क लगाएंगे। दुकान में आनेवाले ग्राहक भी बिना मास्क के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराएंगे। नियम का उल्लंघन करने पर दुकान और प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा। सभी कार्यालयों एवं सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन और मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है। शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी। शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते है। श्राद्ध कर्म में अधिकतम बीस लोग ही भाग ले सकते है।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रुप से खासकर शनिवार और रविवार को कराना सुनिश्चित करेंगे। इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-

chat bot
आपका साथी