खाद्यान्न लाने में परेशानी के खिलाफ किया सड़क जाम

बहेड़ी में ज्यादा दूर से अनाज लाने में हो रही परेशानी से आजिज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को रोड जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 12:57 AM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 12:57 AM (IST)
खाद्यान्न लाने में परेशानी के खिलाफ किया सड़क जाम
खाद्यान्न लाने में परेशानी के खिलाफ किया सड़क जाम

दरभंगा । बहेड़ी में ज्यादा दूर से अनाज लाने में हो रही परेशानी से आजिज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एमओ एवं मुखिया ने गांव में गोदाम निर्धारित कर खाद्यान्न का वितरण कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क के धनौली पंचायत की सीमा गांव में जैसे ही एसएफसी की अनाज लदी गाड़ी के पहुंची, लोग सड़क पर उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धनौली पंचायत के वार्ड 9,10,11,12,13 के डीलर दिनेश पोद्दार की मौत होने के बाद उपभोक्ताओं को सुकन राम से टैग कर दिया गया। सुकन राम द्वारा अनाज का उठाव कर ले जाने के क्रम में उक्त वाडों के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने अनाज लदे तीन गाड़ियों को सीमा सड़क पर रोक दिया। जानकारी मिलने पर मुखिया सुरेंद्र यादव एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश साह के पहुंचते ही लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। अनाज लाने में होने वाली कठिनाइ से अवगत कराया। एमओ साह ने एसडीओ से दूरभाष पर वार्ता के उपरांत जनता की सुविधा अनुसार बघड़ा में ही गोदाम बनाकर वितरण करने का आदेश जनवितरण प्रणाली के विक्रेता को दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी