सरकार के इशारे पर हो रही मूल्य वृद्धि : सीपीआइ

दरभंगा। बारह सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंचल मंत्री ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM (IST)
सरकार के इशारे पर हो रही मूल्य वृद्धि : सीपीआइ
सरकार के इशारे पर हो रही मूल्य वृद्धि : सीपीआइ

दरभंगा। बारह सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंचल मंत्री ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उग्र प्रर्दशन किया। धरना पर बैठे लोगों की मुख्य मांगों में प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने, सतीघाट-राजघाट एवं समौला- लैरझा घाट सड़क को मोटरेबल बनाने, निर्माणाधीन हिरणी चांदनी चौक - बड़गांव मार्ग में घटिया निर्माण कार्य के जांच कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने, मनरेगा एवं सात निश्चय योजना में व्याप्त अनियमितता की जांच करने, वृद्धावस्था पेंशन एवं राशन कार्ड से वंचित लोगों को नया राशन कार्ड देने एवं पेंशन स्वीकृत करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। आंदोलनकारियों ने मांग के समर्थन में नारे लगाए एवं मांग पत्र प्रखंड व अंचल प्रशासन को दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला मंत्री नारायण जी झा ने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं सरसों के तेल की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्य वृद्धि सरकार के इशारे पर हो रही है। सभा को किसान सभा के अंचल मंत्री राम उदगार साह, पूर्व अंचल मंत्री राम श्रृंगार सिंह, वैदेही शरण सिंह, राणा जवाहर सिंह सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। मौके पर दिलीप साह, बंगटू चौपाल, राम सुन्दर पासवान, अमलेश सिंह, अमित कुमार सिंह, राम शंकर यादव, मंगली देवी, सकुनी देवी, राधा देवी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी