बिना रूके,बिना थके परिश्रम को परिणाम में बदलनेवाले पीएम मोदी का काम अभूतपूर्व : गोपालजी

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने लहेरि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:36 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:36 AM (IST)
बिना रूके,बिना थके परिश्रम को परिणाम में बदलनेवाले पीएम मोदी का काम अभूतपूर्व : गोपालजी
बिना रूके,बिना थके परिश्रम को परिणाम में बदलनेवाले पीएम मोदी का काम अभूतपूर्व : गोपालजी

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। 71 किलो लड्डू एवं फल का भोग लगाकर भव्य आरती की। विद्वान पंडितों द्वारा मंगल मंत्रोच्चारण के बीच वहां हवन किया। प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आहुति दी। फिर महादेव मंदिर में शिवलिग का रुद्राभिषेक किया। पूजा के बाद सांसद ने कहा कि महाकाल का रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई है।

प्रभु श्रीराम पिछले पांच सौ सालों से टेंट में विराजमान थे, उनके लिए भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सुनिश्चित किया है। ऐसे प्रधानमंत्री पर प्रभु की असीम कृपा बनी रहे। मौके पर सांसद ने पीएम के भव्य चित्र पर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम लोगो के साथ 'जुग जुग जिबू मोदी जी' के गगन चुंबी उद्घोष के साथ माहौल को मोदीमय बना दिया। कहा - आज महान शिल्पकार विश्व कर्मा भगवान का भी अवतरण हुआ था। इससे अनुमान लगाना सहज हो जाता है कि मोदी जी के हाथों भारत को स्वर्णिम युग का आरंभ हो चुका है। नरेंद्र मोदी के परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने के आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह वि•ान और प्रबल इच्छा शक्ति का प्रतीक है। बिना रुके ,बिना थके,परिश्रम को परिणाम में बदलने वाले ऊर्जावान प्रधानमंत्री का काम अभूतपूर्व है। मरीजों के बीच किया फल का वितरण, दिव्यांगों के साथ मनाया जन्मदिन

मुख्य समारोह के बाद सांसद गोपालजी ठाकुर ने बहादुरपुर विधानसभा के बहादुपुर अस्पताल एवं टीकाकरण केंद्र पर जाकर प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनको शुभकामना दी। चिकित्सा कर्मियों के बीच प्रसाद एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना एवं उनके बीच फल वितरित किया। 'सेवा और समर्पण' कार्यक्रम के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर जाकर दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी व अन्य के साथ प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनको जन्मदिन का बधाई दी। सांसद ने डीएमसीएच में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं प्रसाद वितरण भी किया। वहीं कामेश्वरी प्रिया पूअर होम नेत्रहीन उच्च विद्यालय, दरभंगा जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया एवं सभी के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके बाद पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री के कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा- प्रदर्शनी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतिम दिन 7 अक्टूबर तक चलेगा।

वहीं श्रम मंत्रालय भारत सरकार एवं सीएससी द्वारा दरभंगा के सोनकी में सीएससी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड का वितरण किया।

मौके पर केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत माता का मस्तक ऊंचा किया है। उनके कुशल नेतृत्व में देश विकास ,शांति,समृद्धि व आत्म निर्भरता के पथ पर अग्रसर हैं। मौके पर पार्टी नेता हरि सहनी, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लिक, अभय झा देवेंद्र झा आदित्य नारायण मन्ना, मनोज कुमार झा पप्पू, अमलेश झा, प्रेम कुमार रिकु, बालेंदु झा,मीना झा ,मीना प्रसाद,अंकुर गुप्ता,तनवीर हसन, चौधरी, मुकुंद चौधरी,कृष्ण भगवान झा , अभिषेक कर्ण,राजेश रंजन, बिकास चौधरी, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

सती स्थान में जलाए गए मंगल दीप दिनभर के कार्यक्रम के बाद सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने देर शाम अपने पैतृक गांव पड़री में प्रसिद्ध शक्तिपीठ सती स्थान मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, यशस्वी, दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के निमित्त सामूहिक पूजन एवं दीप प्रज्वलित किए। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि यह दीप प्रज्वलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समक्ष संकट रूपी अंधकार को मिटाकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने के निमित्त प्रकाश फैलाने के लिए किया गया है। मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री घनश्याम कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री प्रफुल्ल चंद्र राय, मंडल उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद ठाकुर, शशिकांत ठाकुर, कौशलेंद्र ठाकुर, हनुमान दास, विकास ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत इस कार्यक्रम में भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी