कामेश्वर सिंह आयुर्वेद अस्पताल के 12 विभागों में ओपीडी शुरू

दरभंगा। राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय (राज अस्पताल) के एक दर्जन विभागों में मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM (IST)
कामेश्वर सिंह आयुर्वेद अस्पताल  के 12 विभागों में ओपीडी शुरू
कामेश्वर सिंह आयुर्वेद अस्पताल के 12 विभागों में ओपीडी शुरू

दरभंगा। राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय (राज अस्पताल) के एक दर्जन विभागों में मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। अस्पताल की व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। इसके लिए डाटा आपरेटर तैनात किए गए हैं। पैथोलाजिकल एवं रेडियोलाजिकल जांच की सुविधा भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। मशीनों की खरीद के लिए सरकार ने राशि आवंटित कर दी है।

गौरतलब है कि अस्पताल के शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयुर्वेद अस्पताल में डेढ़ दर्जन गंभीर रोगों का इलाज शुरू हो गया है। सरकार ने डेढ़ दर्जन आयुर्वेद चिकित्सकों की भी बहाली कर दी है। सभी चिकित्सक ओपीडी में तैनात है। इसमें से चार आयुर्वेद चिकित्सकों की बहाली रेजिडेंट चिकित्सक के रूप में की गई है। इनको 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है। इसके साथ ही पारा मेडिकल कर्मी और नन पारामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति की गई है। अस्पताल में काय चिकित्सा एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डा. दिनेश्वर प्रसाद, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार आलोक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. विजेंदर कुमार, आंख, कान, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार, पंचकर्म विशेषज्ञ डा. आनंद मिश्र, बाल रोग विशेषज्ञ डा. ओम प्रकाश त्रवेदी, स्वास्थ्यवृत एवं योग विशेषज्ञ डा. दिनेश राम, अग्निकर्म विशेषज्ञ डा. शंभु शरण, रसायन विशेषज्ञ डा. आमोद कुमार, जनरल फिजिशियन डा. राजेश्वर दूबे तथा डा. भारतेंदु झा और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. चंद्रभूषण सिंह तैनात हैं। प्राचार्य सह अधीक्षक डा. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह अस्पताल सुबह आठ बजे से दिन के दो बजे तक खुला रहता है। जांच पड़ताल के बाद मरीजों को मुफ्त दवा दी जाती है।

chat bot
आपका साथी