श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ में उमड़ रहा भक्तों का रेला

दरभंगा। जय श्यामा माय नामधुन नवाह यज्ञ में भक्तों का उत्साह परवान चढ़ चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 01:21 AM (IST)
श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ में उमड़ रहा भक्तों का रेला
श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ में उमड़ रहा भक्तों का रेला

दरभंगा। जय श्यामा माय नामधुन नवाह यज्ञ में भक्तों का उत्साह परवान चढ़ चुका है। मंदिर पहुंचने वाले सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नवाह यज्ञ के सातवें दिन मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे नवाह यज्ञ अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। अहले सुबह से भक्तों के पहुंचना का सिलसिला शुरू होता है और जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, भक्तों की संख्या बढ़ती जाती है। शाम होते-होते रास्तों पर भीड़ इतनी अधिक हो रही है कि ट्राफिक को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को मंदिर की ओर कटहलवाड़ी से आने वाली सड़क भक्तों से पट चुकी थी। वहीं, रेडियो स्टेशन की ओर से आने वाली सड़क पर भी भक्तों का हुजूम था। आयकर चौराहा से मंदिर तक पैदल पहुंचने में भक्तों को आधा घंटा से भी अधिक समय लगा। इस दौरान इन सड़कों पर दोपहिया व चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए। मंदिर के बाहर का परिसर पूरी तरह मेले में तब्दील हो चुका है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर चौरंगी तक लोगों की भीड़ ही नजर आती है। परिसर में अनगिनत दुकानें लग चुकी हैं। मां श्यामा न्यास समिति के सह सचिव प्रो. श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में श्यामा भोग की छठ क्विटल से अधिक की बिक्री हुई है। विशेषकर महिला भक्तों की भीड़ इतनी अधिक है कि सादे लिबास में महिला पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। इसके अलावा शेरनी दल भी पूरे परिसर में तैनात है। एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र व छात्राएं भी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि अगले दो दिन भक्तों की भीड़ सबसे अधिक रहने वाली है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वाले पंडितों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इधर, श्यामा नामधुन अनवरत जारी है। मंदिर में प्रवेश करते ही भक्त नामधुन में रम जाते हैं। भक्तों का उत्साह ऐसा है कि पंडाल छोटा पड़ रहा है। देर रात तक भक्तगण मां श्यामा की अराधना में मंदिर परिसर में डटे रहते हैं। बता दें कि नवाह यज्ञ का समापन 6 दिसंबर को 12.35 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी