सड़क निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन : जंगी

दरभंगा। अशोक पेपर मिल से हायाघाट बाजार तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
सड़क निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन : जंगी
सड़क निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन : जंगी

दरभंगा। अशोक पेपर मिल से हायाघाट बाजार तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड प्रभारी जंगी यादव ने कहा कि नीतीश-मोदी सरकार दलित-गरीबों के विकास के प्रति तत्पर नहीं है। सड़क निर्माण को लेकर पिछले दिनों भी आंदोलन के दरम्यान आश्वासन दिया गया था। लेकिन, अब तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। बाढ़ का समय आ गया है। और पुल भी धंस गया है। लेकिन, अब तक प्रखंड प्रशासन व स्थानीय विधायक पुल के प्रति सजग नहीं है। कहा कि जनता अब आर-पार की लड़ाई में उतर गई है और जब-तक सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिस राज, नगीना देवी, मंजू देवी, रामविलास मंडल, चुलबुल देवी, आंनद सहनी, अशोक सहनी, प्रवेश सहनी, मोहन सहनी, शोभित सहनी, गोविद सहनी, महेश्वर सहनी, धर्मवीर सहनी, जितेंद्र सहनी, सीताराम सहनी, दिलीप शर्मा, शत्रोहन राम, चुलबुल देवी, कैलाश राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी